फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   employ news

Jammu News: शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी कर्मियों के लिए एक समान एचआरए की मांग

विज्ञापन
employ news
बनतालाब। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी भीम के अध्यक्ष वकील विलक्षन सिंह ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात सरकारी कर्मचारियों के लिए मकान किराया भत्ता को एक समान करने की मांग की है। मौजूदा असमानता अनजाने में कर्मचारियों को शहरी क्षेत्रों में पोस्टिंग को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में सिंह ने कहा कि किराये की लागत में भिन्नता को ध्यान में रखते हुए एचआरए में अंतर लाया गया होगा, लेकिन इससे कर्मचारियों को शहरी केंद्रों में पोस्टिंग लेने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन मिल रहा है। शिक्षा क्षेत्र इस शहरी-केंद्रित प्रवृत्ति से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। शहरी स्कूलों में पर्याप्त या अतिरिक्त शिक्षक स्टाफ है, वहीं कई ग्रामीण व दूरदराज के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को मिलने वाली शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed