फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fellow award

Jammu News: जम्मू के वैज्ञानिक डॉ. जबीर अहमद बने एनएएसआई फेलो

विज्ञापन
fellow award
फोटो सहित
विज्ञापन

- लैवेंडर की खेती से बायोटेक पार्क तक, जम्मू-कश्मीर में वैज्ञानिक नवाचार को दी नई दिशा
- ड्रग डिस्कवरी और शोध में योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रतिष्ठित सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विज्ञान, कृषि और तकनीकी नवाचार को नई दिशा देने वाले सीएसआईआर-आईआईआईएमजम्मू के निदेशक डॉ. जबीर अहमद को 2026 के लिए नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंडिया (एनएएसआई) का फेलो चुना गया है। राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मान उनके वैज्ञानिक योगदान के साथ जम्मू-कश्मीर में शोध को जमीन पर उतारने के प्रयासों की भी बड़ी पहचान है।
डॉ. अहमद ने जम्मू-कश्मीर में पर्पल रिवोल्यूशन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। लैवेंडर की खेती, वैज्ञानिक तकनीक और इससे जुड़े उद्यमों को बढ़ावा देकर उन्होंने किसानों और युवाओं के लिए नए आर्थिक अवसर तैयार करने में योगदान दिया। खासतौर पर हिमालयी क्षेत्र में लैवेंडर को वैकल्पिक फसल के रूप में स्थापित करने की पहल को उनकी प्रमुख उपलब्धियों में गिना जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कठुआ के घट्टी और हंदवाड़ा में दो इंडस्ट्रियल बायोटेक पार्क स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन केंद्रों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में बायोटेक आधारित उद्योगों, स्टार्टअप, शोध और तकनीक के व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. अहमद को ड्रग डिस्कवरी और बायोमेडिकल रिसर्च में 29 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनके नेतृत्व में फाइटोफार्मास्युटिकल मिशन के तहत रूमेटाइड आर्थराइटिस और अल्जाइमर के लिए दो आईएनडी दाखिल किए गए हैं, जबकि पैंक्रियाटिक कैंसर के एक संभावित उपचार उम्मीदवार का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 से अधिक शोध पत्र और 15 पेटेंट
150 से अधिक शोध पत्र और 15 पेटेंट उनके नाम हैं। उन्होंने 15 पीएचडी और 65 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है। एनएएसआई फेलोशिप से सम्मानित होना उनके वैज्ञानिक योगदान के साथ जम्मू-कश्मीर में विज्ञान आधारित विकास की दिशा में किए गए कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी माना जा रहा है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed