{"_id":"6aa5c64ad4d5c088f302e9c4","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1011362-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश में 15 से 17 तक कुछ जगह बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश में 15 से 17 तक कुछ जगह बारिश के आसार
विज्ञापन
-जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला, वाहनों की आवाजाही जारी रही
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में शुक्रवार देर रात कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 से 17 सितंबर तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। उधर, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला रहा और वाहनों की आवाजाही जारी रही।
शनिवार को जम्मू शहर में उमस भरी गर्मी रही। श्रीनगर के बडगाम के बीरवाह में शुक्रवार देर रात ओलावृष्टि और भारी बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। बारामुला, उधमपुर, राजोरी और पुंछ में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 13 सितंबर को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा लेकिन देर दोपहर के समय कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसी तरह 14 से 16 सितंबर तक सुबह और दोपहर के समय कई जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 17 से 22 सितंबर के बीच आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा लेकिन कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
बिजली कड़कने और तेज हवा चलने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 15-17 सितंबर के दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवा चलने की संभावना है। किसान सेब और धान की कटाई के साथ-साथ खेती से जुड़े अन्य काम जारी रख सकते हैं।