फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: अष्टमी पर मां बावे वाली के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, जयकारों से गूंज उठा मंदिरों का शहर

Tue, 20 Apr 2021 11:14 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 20 Apr 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Devotees visit bawe walli mata temple on the eve of ashtami
बावे वाली माता का मंदिर जम्मू - फोटो : निखिल मेहता
चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी है। नवरात्र का आठवां दिन और मंगलवार होने के चलते बावे वाली माता मंदिर और पक्का डंगा स्थित चंडी माता मंदिर में विशेष हवन-पूजन किया जा रहा है। अष्टमी पर लोग मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे हैं। वहीं सोमवार को अष्टमी को लेकर लोगों ने बाजारों में खूब खरीदारी भी की। बावे वाली माता मंदिर के महंत बिट्टा ने कहा कि मंदिर में हवन-पूजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कोविड के नियमों का पालन करने की अपील की।
Jammu-Kashmir: Devotees visit bawe walli mata temple on the eve of ashtami
बावे वाली माता का मंदिर जम्मू - फोटो : निखिल मेहता
सुबह छह बजे से ही भक्त मंदिरों में पहुंचने शुरू हो गए थे। यह सिलसिला रात आठ बजे तक ऐसे ही जारी रहेगा। मां के चरणों में हाजिरी लगाने के लिए लंबी-लंबी कतारों में श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान भजन कीर्तन भी चलता रहा।
Jammu-Kashmir: Devotees visit bawe walli mata temple on the eve of ashtami
बावे वाली माता का मंदिर जम्मू - फोटो : निखिल मेहता
मंदिर परिसरों में भक्तों को थर्मल स्कैनिंग से प्रवेश दिया गया। शहर के बावे वाली माता मंदिर, महामाया मंदिर, रघुनाथ मंदिर, नगरोटा का कोल कंडोली मंदिर और महालक्ष्मी मंदिर में मेले जैसा महौल दिखा। यहां सैनिटाइजर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मंदिरों में सामाजिक दूरी के लिए गोल घेरे भी बनाए गए हैं। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Devotees visit bawe walli mata temple on the eve of ashtami
बावे वाली माता का मंदिर जम्मू - फोटो : निखिल मेहता
बावे वाली माता के मंदिर में पहुंची भक्त सुनीता देवी ने कहा कि हर वर्ष प्रथम नवरात्र पर परिवार समेत दर्शन करने आते हैं। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर नहीं आ पाए थे। इस बार दर्शन करने का सौभाग्य मिला है।
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Devotees visit bawe walli mata temple on the eve of ashtami
बावे वाली माता का मंदिर जम्मू - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मास्क पहना है और सामाजिक दूरी का भी पालन कर रहे हैं, लेकिन इतनी भीड़ में प्रोटोकॉल का पालन करना सबसे बड़ी चुनौती है। सुनीता देवी ने कहा कि उन्होंने मां के दरबार में कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें- राह हुई आसान: लेह-मनाली रूट पर बीआरओ ने रिकॉर्ड आठ दिनों में बनाया पुल, 110 फुट लंबा है व्हिस्की नाले पर बना ये ब्रिज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed