फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J&K: तस्वीरों में देखें कैसे सेना ने किया हिज्ब के डिवीजन कमांडर समेत दो आतंकियों को ढेर

Wed, 29 Aug 2018 08:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 29 Aug 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir anantnag security forces shot down two militants of hizbul mujahideen
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के खन्नाबल इलाके में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के डिवीजनल कमांडर अल्ताफ काचरू समेत दो आतंकियों को मार गिराया। लगभग चार घंटे तक चली मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को सुरक्षा बलों को ढेर करने में सफलता मिली। सुरक्षा बलों ने जिस मकान में आतंकी छिपे थे उसे भी विस्फोट कर उड़ा दिया। 


खन्नाबल के मुनिवर्द गांव के बिनपोरा मोहल्ले में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके आधार पर सेना की एक राष्ट्रीय राइफ ल्स, एसओजी व सीआरपीएफ ने सुबह करीब पौने पांच बजे इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान उन्होंने जिस मकान में आतंकी छिपे थे उसे घेर लिया। घेरा सख्त होता देख घर में छिपे आतंकियों ने जवानों पर ग्रेनेड दागा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 
jammu kashmir anantnag security forces shot down two militants of hizbul mujahideen
मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। चार घंटे तक चली इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकियों से हथियार और अन्य समान भी बरामद हुआ। इनकी शिनाख्त हावूरा मिशिपोरा के डिवीजनल कमांडर अलताफ अहमद डार उर्फ  अल्ताफ काचरू उर्फ मोइन और खुडवानी कुलगाम के उमर रशीद वानी के तौर पर हुई है। काचरू एक दशक से भी अधिक समय से सक्रिय था। दोनों आतंकी सुरक्षा बलों पर हमले, नागरिकों तथा पुलिसकर्मियों की हत्याओं में शामिल रहे हैं। 
jammu kashmir anantnag security forces shot down two militants of hizbul mujahideen
इलाके में मुठभेड़ की खबर फैलने के बाद आस-पास के इलाकों में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए।  युवा सड़कों पर उतर आए और सुरक्षाबलों पर जमकर पत्थरबाजी शुरू कर दी ताकि ऑपरेशन में खलल डाला जा सके। युवा बार-बार मुठभेड़ स्थल की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सुरक्षा बलों ने आंसू गैस और पेलेट गन का इस्तेमाल कर उन्हे वहां से खदेड़ा। इस दौरान एक दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir anantnag security forces shot down two militants of hizbul mujahideen
मोबाइल इंटरनेट और रेल सेवाएं ठप
मुठभेड़ के कारण प्रशासन द्वारा जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गईं। अनंतनाग के अलावा दक्षिणी कश्मीर के अन्य कुछ संवेदनशील इलाकों में भी सेवाएं ठप कर दी गईं। हिंसा को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर-बनिहाल रेल लिंक पर सेवाएं स्थगित कर दी गईं। हालांकि, श्रीनगर-बारामुला लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से जारी रही।
 
विज्ञापन
jammu kashmir anantnag security forces shot down two militants of hizbul mujahideen
भाजपा नेता के घर हमला
दक्षिणी कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने भाजपा नेता अवतार सिंह के घर पर हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। मंगलवार की रात आतंकी मोंगहामा गांव में पहुंचे और भाजपा नेता के घर पर सुरक्षा में तैनात गार्ड पोस्ट पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। पुलिस के अनुसार फिलहाल अवतार सिंह अपने पैतृक घर पर नहीं रह रहे हैं। वे श्रीनगर में रहते हैं। इस वजह से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे विकास के एजेंडे से पीछे हटने वाले नहीं है। कभी भी देश विरोधी तथा स्थानीय लोगों के खिलाफ काम नहीं किया। इसलिए वे इस प्रकार की हरकतों से डरने वाले नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed