फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईईडी पर उर्दू में लिखा था- यह साइड दुश्मन की तरफ रखें, बेहद खौफनाक थी जम्मू को दहलाने की साजिश

Mon, 15 Feb 2021 11:13 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 15 Feb 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
jammu bus stand ied case On IED in Urdu 'Keep this side to enemy
बरामद आईईडी - फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस

एक छात्र के हाथ करीब सात किलो की भारी भरकम आईईडी थमाकर बड़ा धमाका करने की साजिश के लिए खासी तैयारी की गई थी। नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे सोहेल के पास से जो आईईडी बरामद हुई है, उसे तैयार करते समय पूरा ख्याल रखा गया था कि इसे लगाते समय कोई चूक न हो। आईईडी की एक तरफ उर्दूू में लिखा था ‘ये साइड दुश्मन की तरफ रखें’। यानी आईईडी को ऐसे लगाएं जिससे ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके।

jammu bus stand ied case On IED in Urdu 'Keep this side to enemy
आईईडी बरामद होने के बाद शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के इशारे पर रविवार को पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर जम्मू को दहलाने की आतंकी साजिश पुलिस ने नाकाम कर दी। पुलिस ने सात किलो शक्तिशाली आईईडी के साथ एक नर्सिंग छात्र सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान के आतंकी संगठन अल-बद्र ने उन्हें चार चिह्नित स्थानों में से किसी एक जगह आईईडी फिट करने का जिम्मा सौंपा था। पकड़े गए छात्र की जानकारी पर चंडीगढ़ व श्रीनगर से उसके तीन मददगार भी गिरफ्तार किए गए हैं।


 
jammu bus stand ied case On IED in Urdu 'Keep this side to enemy
आईईडी बरामद होने के बाद शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बडगाम पुलिस और भारतीय सेना ने लश्कर ए तैयबा और तहरीक उल मुजाहिदीन के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि पुलवामा हमले की बरसी पर हमले की खुफिया सूचना थी। सुरक्षा बल इसके लिए सतर्क थे। शनिवार रात पुलवामा के नेवा गांव निवासी सोहेल बशीर शाह को सात किलो आईईडी के साथ बीसी रोड इलाके से एसओजी ने पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह चंडीगढ़ में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu bus stand ied case On IED in Urdu 'Keep this side to enemy
आईईडी बरामद होने के बाद शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

अल-बद्र की ओर से जम्मू में आईईडी प्लांट करने का टास्क सौंपा गया था। उसे जम्मू बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रघुनाथ मंदिर व लखदाता बाजार में से किसी एक पर आईईडी लगाने को कहा गया था। इसलिए वह चंडीगढ़ से जम्मू गया था।

विज्ञापन
jammu bus stand ied case On IED in Urdu 'Keep this side to enemy

आईजी के अनुसार, सोहेल को यहां आईईडी प्लांट करने के बाद विमान से श्रीनगर जाना था। पुलिस ने बताया कि हमले के लिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर की ओर से इन आरोपियों को पैसे दिए गए थे। इनके बैंक अकाउंट की छानबीन की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed