उत्तराखंड के चमोली में सात फरवरी को आई जल प्रलय में भद्रवाह के सेरी के भाड़ा निवासी देवेंद्र सिंह कोतवाल (36) की भी मौत हो गई। सात दिन बाद मलबे से उनका शव बरामद किया गया। उसकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद से परिवार बेटे के लापता होने की सूचना से सदमे में थे। देवेंद्र चमोली स्थित तपोवन टनल में कार्यरत था। शव मिलने की सूचना के बाद उसकी पत्नी मीनू देवी (26) बेसुध हो गई। पांच वर्षीय बच्ची सभी को रोता देख खुद भी रोने लगी। देवेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था।
चमोली जल प्रलय में भद्रवाह के देवेंद्र की मौत, उस दिन पत्नी से फोन पर कही थी ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन