फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू में भी दिखा किसान आंदोलन का असर, वंदे भारत के साथ कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Thu, 18 Feb 2021 02:02 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 18 Feb 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Vande bharat stopped due to farmer movement in jammu
छन्नी हिम्मत रेलवे लाइन पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
देशभर में हर जगह रेल रोको आंदोलन का असर दिखना शुरू हो गया है। इसका प्रभाव जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिल रहा है। जम्मू के छन्नी के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान किसान रेलवे लाइन पर धरने पर बैठे हुए हैं, जिसका प्रभाव जम्मू आने वाली ट्रेनों पर पड़ रहा है।
Jammu and Kashmir: Vande bharat stopped due to farmer movement in jammu
छन्नी हिम्मत रेलवे लाइन पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
  शहर में किसान पटरियों पर बैठ गए हैं। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग आदि भी शामिल हैं। वहीं इसके चलते वंदे भारत ट्रेन जो कि कटरा तक जाती ही है उसे बड़ा ब्राह्मणा से ही वापिस कर दिया गया है।
Jammu and Kashmir: Vande bharat stopped due to farmer movement in jammu
छन्नी हिम्मत रेलवे लाइन पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
 बता दें कि यूनाइटेड-किसान मोर्चा के तत्वावधान में किसान 4 घंटे राष्ट्रव्यापी 'रेल रोको' अभियान के तहत जम्मू के छन्नी हिमत इलाके में रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Vande bharat stopped due to farmer movement in jammu
छन्नी हिम्मत रेलवे लाइन पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
जम्मू से जाने वाली यह ट्रेनें होगी प्रभावित
जम्मू में बेगमपुरा एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस ट्रेनों पर किसान आंदोलन का प्रभाव पड़ेगा। वहीं दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को बड़ी ब्राह्मणा से वापिस भेजा गया है। जिससे यात्रियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Vande bharat stopped due to farmer movement in jammu
छन्नी हिम्मत रेलवे लाइन पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
दरअसल केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ 40 किसान संगठनों के शीर्ष नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को 12 बजे से 4 बजे के बीच देशभर में रेल का चक्का जाम किया जा रहा है। इसी के चलते जम्मू शहर में भी किसानों द्वारा पूरा समर्थन दिया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed