फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकवाद पर एक और प्रहार, जम्मू-कश्मीर में बरामद हुई हथियारों की बड़ी खेप, देखिए तस्वीरें

Thu, 18 Feb 2021 01:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Feb 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Huge cache of Weapons recovered in Makkhidhar forest of Reasi District by Indian Army and JKP Mahore
रियासी जिले में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए - फोटो : भारतीय सेना

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में सुरक्षाबलों को एक और सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के घने जंगलों से हथियारों की बड़ी खेप बरामद हुई है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 17-18 फरवरी की रात को संयुक्त अभियान में हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। बता दें कि 17 फरवरी की देर शाम, रियासी जिले के घने जंगल में संदिग्ध गतिविधि के बारे में इनपुट प्राप्त हुआ था।

Huge cache of Weapons recovered in Makkhidhar forest of Reasi District by Indian Army and JKP Mahore
रियासी जिले में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए - फोटो : भारतीय सेना

इसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेना और पुलिस ने अभियान शुरू किया और भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया। प्रवक्ता ने कहा कि रियासी जिले के पीर पंजाल रेंजों के दक्षिण में हथियारों की बड़ी खेप बरामद की गई है।

Huge cache of Weapons recovered in Makkhidhar forest of Reasi District by Indian Army and JKP Mahore
रियासी जिले में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए - फोटो : भारतीय सेना

बरामद हथियारों की खेप में एके -47 राइफल, एसएलआर राइफल, 303 राइफल, मैगजीन के साथ 2 पिस्तौल, 04 यूबीजीएल ग्रेनेड, भारी मात्रा में एके-47 के कारतूस और रेडियो सेट का एक बॉक्स शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Huge cache of Weapons recovered in Makkhidhar forest of Reasi District by Indian Army and JKP Mahore
रियासी जिले में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए - फोटो : भारतीय सेना

बता दें कि पाकिस्तान लगातार आतंकियों को सीमा के इस तरफ धकेलने की कोशिश कर रहा है। वहीं भारतीय सेना, जेकेपी और अंतर एजेंसियों के बीच घनिष्ठ समन्वय के चलते आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में लगातार सफलता मिल रही है।

विज्ञापन
Huge cache of Weapons recovered in Makkhidhar forest of Reasi District by Indian Army and JKP Mahore
रियासी जिले में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए - फोटो : भारतीय सेना

वहीं अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद बेहतर हुए जम्मू-कश्मीर के हालात आतंकी संगठनों और पाकिस्तान को कांटे की तरह चुभ रहे हैं। आए दिन सीमा पार से घाटी के साथ ही जम्मू संभाग में  अशांति फैलाने की साजिश रची जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed