जम्मू फ्लड एंड इरीगेशन विभाग तवी और रणवीर नहर का विस्तार करेगा। पांच-पांच किलोमीटर तक और नहर बनाई जाएगी। इससे हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में तवी नहर 28 किलोमीटर जबकि रणवीर नहर 40 किलोमीटर इलाके में पानी की आपूर्ति करती है। अब इनका विस्तारीकरण होने से सैकड़ों गांव लाभान्वित होंगे। पानी का इस्तेमाल रोजमर्रा के काम और खेतों को सींचने के काम आता है। केंद्र सरकार से भी इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसे मंजूरी मिली है। अब राशि का भुगतान होने पर विस्तारीकरण पर काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा नहरों का मरम्मत कार्य भी करवाया जाएगा। कुछ जगहों पर नहरों की हालत दयनीय है। नहरें टूटी होने के कारण पानी व्यर्थ बहता रहता है। इस पर रोक लगाई जाएगी और खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा नहरों को पूरी तरह से साफ किया जाएगा। इससे भी पानी सुचारु रूप से बह सकेगा। तमाम काम पर सौ करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
जम्मू-कश्मीर: तवी, रणवीर नहर का पांच-पांच किलोमीटर बढ़ेगा दायरा, नहरों के पानी से खेतों में सिंचाई कर सकेंगे किसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 04 Jul 2021 07:49 PM IST
सार
पांच-पांच किलोमीटर और बढ़ेगा दायरा। नहरों के पानी से खेतों में कर सकेंगे सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन