फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: The 11-year-old son was kept as servant in the hotel by the father, know what is the whole matter

जम्मू-कश्मीर: 11 वर्षीय बेटे को पिता ने होटल में रखवाया नौकर, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 04 Jul 2021 06:42 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 04 Jul 2021 06:42 PM IST
सार

आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पिता लड़के को होटल या घरेलू सहायक के रूप में काम पर भेजता था।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: The 11-year-old son was kept as servant in the hotel by the father, know what is the whole matter
बाल मजदूरी

विस्तार

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) राजोेरी ने रियासी जिले के एक नाबालिग लड़के को एक होटल से मुक्त कराया है। जो राजोरी शहर में पिता द्वारा बालश्रम में लगाया गया था। उसे रियासी में सीडब्ल्यूसी केंद्र में मां के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में सीडब्ल्यूसी रियासी से एक सूचना प्राप्त हुई कि 11 वर्षीय लड़के को कथित तौर पर उसके पिता ने राजोेरी के एक होटल में बालश्रम में लगाया गया है। राजोरी सीडब्ल्यूसी के अधिकारी हरकत में आ गए, और एक हफ्ते के समय में लड़के का पता लगा लिया और रियासी में उसे मां के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लड़के के माता-पिता लगभग 10 साल पहले अलग हो गए थे, और दो नाबालिग बच्चे पिता के पास रहे, जिनकी देखभाल मुश्किल थी। आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पिता  लड़के को होटल या घरेलू सहायक के रूप में काम पर भेजता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू के बेलीचराना क्षेत्र में दिखे दो संदिग्ध, यूपीएससी टॉपर का 19 साल पहले आतंकियों ने किया था कत्ल समेत पढ़े प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

इस बार उसने तीन हजार रुपये प्रति माह पर राजोरी में एक होटल मालिक पर नौकर रखा। बालश्रम अधिनियम के परिणामों से अवगत होने के कारण होटल मालिक ने लड़के को अपने बच्चों के साथ घर पर रखा। मां को सूचना मिलने के बाद कि उनका बेटा एक होटल में काम करता है, उसने जून में रियासी में सीडब्ल्यूसी अधिकारियों से संपर्क किया।

सीडब्ल्यूसी ने किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत मामले का संज्ञान लेने के लिए राजोरी में सीडब्ल्यूसी अधिकारियों से संपर्क किया। जहां पहले मां का पता लगाया और पूछताछ की जो वास्तविक पाई गई।


राजोरी सीडब्ल्यूसी प्रभारी अध्यक्ष अनुराधा शर्मा ने कहा कि लड़के की मां से संपर्क किया गया, जिसने खुलासा किया कि उसका पूर्व पति अलग-अलग जगहों पर लड़के को नियमित रूप से काम पर भेज रहा है। मामले को किशोर न्याय अधिनियम के मानदंडों के अनुसार पुलिस की मदद से लड़के का पता लगाया गया। होटल मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed