स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को पुख्ता कर दिया गया है। सभी थानेदारों और चौकी प्रभारियों को रात के समय अपने-अपने क्षेत्र में प्रमुख नाकों को पर मौजूद रहकर चेकिंग की अगुवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जम्मू तवी और बॉर्डर से शहर को जोड़ने वाले चौराहों पर रात के समय पुलिस की विशेष टीमों को तैनात किया गया है, जो चेकिंग करेंगी। रात के समय हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखने और पूछताछ के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार जम्मू तवी, बसंत नदी, उज्ज और चिनाब दरिया पर प्रमुख तौर पर रात के समय नजर रखी जा रही है। इनके किनारे बसे गांवों में पुलिस की ओर से गश्त की जा रही है। ऐसी सूचना है कि इन नदियों की आड़ में आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं और आतंकी संगठन इनके ऊपर से ड्रोन को भेजकर सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकते हैं या फिर ड्रोन के जरिए हथियार और गोलाबारूद आतंकियों तक पहुंचा सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस के लिए सुरक्षा कड़ी, शहर में विशेष टीमें तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन