{"_id":"610fe9a88ebc3e6fe153ff16","slug":"jammu-and-kashmir-rahul-gandhi-will-come-to-kashmir-for-the-first-time-after-the-abrogation-of-article-370-modi-government-will-be-on-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: अनुच्छेद 370 हटने के बाद आज पहली बार कश्मीर आ रहे हैं राहुल गांधी, निशाने पर मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: अनुच्छेद 370 हटने के बाद आज पहली बार कश्मीर आ रहे हैं राहुल गांधी, निशाने पर मोदी सरकार
Mon, 09 Aug 2021 10:56 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:56 AM IST
सार
दो दिवसीय दौरे पर आज श्रीनगर पहुंचेंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष मीर समेत वरिष्ठ नेता तैयारी में जुटे।
विज्ञापन
राहुल गांधी का जम्मू कश्मीर दौरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर नौ अगस्त को शाम छह बजे श्रीनगर पहुंचेंगे। राहुल गांधी श्रीनगर में एमए रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन करने के अलावा बैठक को संबोधित करेंगे। इसके अलावा खीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह भी जाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के पुत्र की शादी में भी वह शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर का कहना है कि नौ अगस्त को राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचेंगे। दस अगस्त को वह कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे और कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। खीर भवानी मंदिर व हजरतबल दरगाह में भी राहुल गांधी जाएंगे।
विज्ञापन
राहुल के दौरे को देखते हुए प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल समेत कश्मीर व जम्मू के प्रमुख नेता श्रीनगर पहुंच चुके हैं और तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। जम्मू से पूर्व मंत्री एवं उपाध्यक्ष रमण भल्ला, महिला इकाई की अध्यक्ष इंदु पवार, युवा इकाई के अध्यक्ष नीरज कुंदन श्रीनगर पहुंच चुके हैं। मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा व अन्य कई नेता सोमवार दोपहर तक श्रीनगर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- उप-राज्यपाल की दो टूक: कश्मीर सूफी संतों की भूमि है, आतंकवादियों और उनके समर्थकों के लिए कोई दया नहीं होगी
गुटबाजी पर विराम लगाने का प्रयास करेंगे राहुल
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी पर विराम लगाने का प्रयास राहुल गांधी करेंगे। वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के खेमों में कांग्रेस बंटी हुई नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर मैदान में उतरे, इसके लिए राहुल गांधी पार्टी नेताओं को कड़ा संदेश या हिदायत दे सकते हैं।