फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: सीमावर्ती क्षेत्रों में मजबूत होगा पुलिस का सुरक्षा तंत्र, तैनात होगा स्थानीय एसपीओ का एक बैच

Wed, 09 Jun 2021 12:12 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 09 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Police security system will be strengthened in the border areas, a batch of local SPOs will be deployed
सीमाओं पर तैनात सुरक्षाबल - फोटो : ANI
तीन महीने से अधिक के कठोर प्रशिक्षण के बाद एसपीओ के एक विशेष बैच की नियुक्ति भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में होने जा रही है। इससे पुलिस का सुरक्षा तंत्र सीमावर्ती क्षेत्रों में और भी मजबूत हो जाएगा। साथ ही एसपीओ सीमा प्रहरियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सीमावर्ती ग्रिड को और भी मजबूत करेंगे। इन दिनों महिला एसपीओ सहित 74 एसपीओ का एक बैच नियमित रूप से विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में भाग ले रहा है। सीमा प्रबंधन तकनीकों में कुशलता, कानून और व्यवस्था की समस्या से निपटने, आपात काल जैसी स्थितियों के समय पुलिस, सीमा प्रहरियों, प्रशासन की सहायता करने, विशेष रूप से सीमा पार से गोलीबारी के दौरान अपनी सेवाएं देने के लिए इन एसपीओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि विभिन्न तबकों से मांग की जा रही थी कि स्थानीय युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाया जाना चाहिए, क्योंकि वे क्षेत्र से अच्छी तरह वाकिफ हैं और तत्काल कार्रवाई करते हैं। यह प्रक्रिया गृह मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी, जिसके बाद एसपीओ को सीमा प्रबंधन के लिए जम्मू, सांबा, कठुआ, पुंछ, राजौरी जैसे सीमावर्ती जिलों में बैचों में लगाया गया था।
Jammu and Kashmir: Police security system will be strengthened in the border areas, a batch of local SPOs will be deployed
SPO Recruitment kathua - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि कठुआ जिले में प्रशिक्षण ले रहे वर्तमान बैच में 16 महिला सहित 74 एसपीओ शामिल हैं। तीन महीने की प्रशिक्षण अवधि पूरी होने वाली है और उन्हें सीमा प्रबंधन को मजबूत करने और ग्रिड को बढ़ाने के लिए और तैनात किया जाएगा।
 
Jammu and Kashmir: Police security system will be strengthened in the border areas, a batch of local SPOs will be deployed
एसपीओ भर्ती - फोटो : अमर उजाला
95 एसपीओ का एक बैच पहले ही तैनात
कठुआ में लगभग 95 एसपीओ का एक बैच पहले ही तैनात किया जा चुका है। एसएसपी कठुआ ने बताया कि फायरिंग रेंज बसंतपुर में एसपीओ का बेसिक फायरिंग अभ्यास भी आयोजित किया गया था और ड्यूटी के दौरान हथियारों और गोला-बारूद के उपयोग में प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Police security system will be strengthened in the border areas, a batch of local SPOs will be deployed
बॉर्डर क्षेत्र।
एसएसपी ने कहा कि प्रशिक्षण अवधि के बाद बैच को सीमा पुलिस चौकियों, सीमा पुलिस थानों और जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे सीमावर्ती गांवों में भी तैनात किया जाएगा। उन्होंने खुलासा किया कि इनमें कुछ स्वेच्छा से एसओजी में शामिल हैं, जो सीमा पर परिचालन अभ्यास में अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सहायता के काम करेंगे।
 
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Police security system will be strengthened in the border areas, a batch of local SPOs will be deployed
सुरक्षाबल के जवान - फोटो : PTi
गोलाबारी के दौरान लोगों की मदद करने में आगे रहते हैं एसपीओ
एसएसपी ने बताया कि सीमा पर गोलाबारी के दौरान लोगों की मदद करना, सामुदायिक बंकरों में सहायता करना, चिकित्सा आपात स्थिति प्रदान करना उन कुछ कार्यों में शामिल हैं जिनके जिम्मेदारी इन एसपीओ को सौंपी जानी है। कोतवाल ने कहा कि तैनाती के बाद महिला एसपीओ की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि वे सीमावर्ती बस्तियों में महिलाओं से संबंधित चिंताओं से निपटने में सक्षम हैं। पुलिस आमतौर पर थर्ड टियर में आती है। एसपीओ की तैनाती बहुत फायदेमंद है क्योंकि वे कठिन परिस्थितियों को कम करने के लिए अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बनाए रखते हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: अब कोरोना पीड़ितों को भी ठगी का शिकार बना रहे जालसाज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed