फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: सौ फीसदी कवर, फिर भी केंद्रों पर वैक्सीन के लिए पहुंच रहे लोग

Tue, 08 Jun 2021 09:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 08 Jun 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 100% cover, yet people are reaching the centers for vaccine
जम्मू में कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की ओर से भले ही सरकारी आंकड़ों में कई जिलों में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 फीसदी जनसंख्या को कोरोना वैक्सीन से कवर करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अभी भी चिकित्सा केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें कई केंद्रों पर वैक्सीन की उपलब्धता न होने के कारण उन्हें मायूस भी होना पड़ रहा है। आंकड़ों मे अभी 73.31 फीसदी ही 45 वर्ष से अधिक की आबादी को कवर किया गया है, जबकि 27 फीसदी लक्ष्य को हासिल करना बाकी है। जम्मू कश्मीर में अब तक 34 लाख 84 हजार 741 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है, इसमें हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और सिटीजन 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में जम्मू जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 फीसदी कवर करने का दावा किया गया है, जबकि जिले के विभिन्न केंद्रों में रोजाना लोग वैक्सीन के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें कई केंद्रों पर नियमित वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
Jammu and Kashmir: 100% cover, yet people are reaching the centers for vaccine
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
100 फीसदी में शोपियां और गांदरबल भी शामिल हैं। इसी तरह जिला सांबा में 98.45 फीसदी, बांदीपोरा में 84.63 फीसदी लक्ष्य को कवर करने का दावा किया गया है। आंकड़ों में कश्मीर संभाग में कुपवाड़ा जिला में सबसे कम 39.13 फीसदी वैक्सीन हुई है। इसी तरह श्रीनगर में 48.09 फीसदी ही वैक्सीन हो पाई है, जबकि अन्य जिलों में 60 फीसदी से ऊपर वैक्सीन हुई है।
Jammu and Kashmir: 100% cover, yet people are reaching the centers for vaccine
Vaccine - फोटो : बासित जरगर
लेकिन 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में वैक्सीन की धीमी रफ्तार से जम्मू-कश्मीर में वैक्सीन के लक्ष्य को पूरा करना अभी दूर है। जम्मू-कश्मीर में अब तक 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 2837295 लोगों को वैक्सीन दी गई है। इसी तरह 160279 हेल्थ केयर वर्कर और 487167 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 100% cover, yet people are reaching the centers for vaccine
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम उल रहमान का दावा है कि प्रदेश में करीब 800 केंद्रों पर वैक्सीन अभियान जारी है। विभाग के पास 45 वर्ष (सिटीजन) वर्ग के लिए करीब तीन लाख और 18-44 आयु वर्ग के लिए 1 लाख 10 हजार वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। इसमें 10, 12 और 26 जून को भी केंद्र से वैक्सीन पहुंच रही है।  
 
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 100% cover, yet people are reaching the centers for vaccine
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
18-44 आयु वर्ग में 60 लाख को कवर करने का लक्ष्य
जम्मू कश्मीर में 18-44 आयु वर्ग में करीब 60 लाख आबादी को कोविड वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, इस आबादी में अभी कुछ फीसदी तक ही लक्ष्य को हासिल किया गया है। कठुआ, उधमपुर, राजोरी, जम्मू, बडगाम, बारामुला, अनंतनाग और श्रीनगर जिले में ही इस आयु वर्ग में वैक्सीन दी जा रही है। प्रदेश में कोविशिल्ड वैक्सीन दी जा रही है, जबकि जिला श्रीनगर और जम्मू के कुछ स्लॉट में पहले ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण के बाद कोवैक्सीन दी गई थी, जो जारी है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: अब कोरोना पीड़ितों को भी ठगी का शिकार बना रहे जालसाज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed