{"_id":"60b12ce58ebc3e14c5302dc9","slug":"jammu-and-kashmir-241322-people-vaccinated-in-srinagar-70-of-45-vaccinated","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में 241322 लोगों को वैक्सीन, 45 प्लस के 70 फीसदी को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में 241322 लोगों को वैक्सीन, 45 प्लस के 70 फीसदी को लगा टीका
Fri, 28 May 2021 11:18 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 28 May 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
vaccine update in jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में रोजाना आ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों के बीच अच्छी खबर है। श्रीनगर में जिला प्रशासन की लगातार चल रही वैक्सीनेशन की विशेष मुहिम के चलते अब तक कुल 2 लाख 41 हजार 322 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें 45 वर्ष के ऊपर के आयु वर्ग के 70 फीसदी लोगों को टीका लगाया जा चुका है। डीसी के अनुसार श्रीनगर का पाजिटिविटी रेट भी घटकर 8.7 प्रतिशत पर पहुंच गया है।श्रीनगर में पिछले कुछ दिनों से जिला प्रशासन की ओर से वैक्सीनेशन की विशेष ड्राइव चलाई जा रही है। इसमें 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में आने वाले ऐसे लोगों को टारगेट किया जा रहा है जो ज्यादा जोखिम में रहते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में करीब 50 वैक्सीनेशन सेंटरों को सक्रिय किया गया है और इसके अलावा मोबाइल वैक्सीनेशन टीमें भी स्थापित की गई हैं।
कोरोना का टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
45 प्लस के 1 लाख 61 हजार 995 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अब तक 70 फीसदी लोग इसमें कवर हो चुके हैं।
कोरोना का टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
डीसी ने बताया कि अब तक जिले में हुई वैक्सीनेशन की बदौलत पॉजिटिव मामलों में गिरावट दर्ज गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
असद ने बताया कि मई के बीच में जिले की पाजिटिविटी रेट 36 प्रतिशत थी लेकिन अब यह रेट घटकर 8.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना का टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं जिले का रिकवरी रेट भी बढ़कर 83 प्रतिशत पहुंच चुका है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नए संक्रमितों से ज्यादा हुए ठीक, प्रदेश में 2803 केस मिले, 3637 मरीज स्वस्थ
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नए संक्रमितों से ज्यादा हुए ठीक, प्रदेश में 2803 केस मिले, 3637 मरीज स्वस्थ