फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: नए संक्रमितों से ज्यादा हुए ठीक, प्रदेश में 2803 केस मिले, 3637 मरीज स्वस्थ

Fri, 28 May 2021 11:06 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 28 May 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: more than new infection cases people are getting cured, 2803 cases were found in the state, 3637 patients got healthy
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में नए संक्रमित मामलों में कमी आई है, लेकिन मौतों का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। राहत यह है कि रिकवरी दर में लगातार सुधार हो रहा है। प्रदेश में शुक्रवार को 2803 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 1794 मामले हैं। विभिन्न अस्पतालों में 3637 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए, इसमें जम्मू संभाग से 1741 मरीज हैं। थन्नामंडी तहसील के बहरोट निवासी रिटायर्ड फॉरेस्टर समेत पिछले चौबीस घंटों में 56 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग में 30 और बाकी कश्मीर संभाग में मौतें हुई हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में 6 ब्लैक फंगस के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जिला जम्मू में अब तक सर्वाधिक 1026 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में सर्वाधिक 6271 मामले भी सक्रिय हैं। शुक्रवार को जिले में 320 नए संक्रमित मामले मिले, इसमें 307 मामले स्थानीय स्तर के हैं।
Jammu and Kashmir: more than new infection cases people are getting cured, 2803 cases were found in the state, 3637 patients got healthy
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
जीएमसी जम्मू में 58 वर्षीय कोरड़ी, उधमपुर निवासी व्यक्ति, 65 वर्षीय आरएस पुरा निवासी व्यक्ति, 70 वर्षीय गाढ़ीगढ़ निवासी महिला, 68 वर्षीय ओल्ड चट्ठा, सतवारी निवासी व्यक्ति, 76 वर्षीय ज्यौड़ियां निवासी महिला, 56 वर्षीय रामगढ़ निवासी व्यक्ति और 36 वर्षीय न्यालपुर सिंबल निवासी व्यक्ति की मौत हुई। प्रदेश में वर्तमान में 41382 मामले सक्रिय हैं, जबकि कुल 284431 संक्रमितों में से 239254 ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 3795 लोगों की मौत हुई है।
Jammu and Kashmir: more than new infection cases people are getting cured, 2803 cases were found in the state, 3637 patients got healthy
वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला
वैक्सीन केंद्रों पर भीड़, सामाजिक दूरी की धज्जियां
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 18-44 आयु वर्ग में कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए भारी भीड़ पहुंच रही है। इस भीड़ में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ रही हैं। अधिकतर केंद्रों पर ऐसा नजारा देखा जा सकता है। पुराने शहर के मुबारक मंडी केंद्र पर शुक्रवार को भीड़ के बीच सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: more than new infection cases people are getting cured, 2803 cases were found in the state, 3637 patients got healthy
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
34745 लोगों को वैक्सीन दी गई
प्रदेश में शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग के 34745 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। इसमें जम्मू संभाग में 26589 और कश्मीर संभाग में 8156 लोग हैं। कोविशिल्ड वैक्सीन के लिए दूसरी डोज 84 दिन (8-12 हफ्ते) और कोवैक्सीन के लिए दूसरी डोज की अवधि 28 दिन (4-6 हफ्ते) रखी गई है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: more than new infection cases people are getting cured, 2803 cases were found in the state, 3637 patients got healthy
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : संजय गुप्ता
कोवैक्सीन की दूसरी डोज के लिए शनिवार को एसडी सभा, स्काउट एंड गाइड कार्यालय अप्सरा रोड और कोआपरेटिव पब्लिक स्कूल मार्बल मार्केट में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। कोविशिल्ड वैक्सीन की पर्याप्त डोज उपलब्ध हैं। सरकारी पीजी महिला कॉलेज गांधीनगर में विशेष शिविर में 750 फैकल्टी और अन्य सदस्यों को वैक्सीन दी गई। श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में 550 से अधिक सदस्यों को वैक्सीन दी गई।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed