फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश में पुलवामा, उरी और संसद सहित कई बड़े हमलों को अंजाम दे चुका जैश आतंकी सरगना मसूद अजहर

Sun, 03 Mar 2019 06:23 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 03 Mar 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
jaish e mohammad chief masood azhar died, he was involved in parliament, pulwama, uri attacks
Masood Azhar - फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ काफिले पर पुलवामा में और उरी में हुए आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद का नाम सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैश सरगना मसूद अजहर की शनिवार दो मार्च को बीमारी के चलते मौत हो गई है। पाकिस्तानी के इस चरमपंथी संगठन के पहले भी कई आतंकी हमलों में शामिल होने की बात सामने आती रही है। कश्मीर को अलग करने की नापाक कोशिश के नाम पर इस संगठन ने कई बार भारत पर हमला किया। आइये जानते हैं जैश ए मोहम्मद से जुड़ी कुछ अहम बातों को- 


 
jaish e mohammad chief masood azhar died, he was involved in parliament, pulwama, uri attacks
मसूद अजहर
जैश ए मोहम्मद एक प्रतिबंधित चरमपंथी आतंकी संगठन है, जिसकी स्थापना पाकिस्तान में हुई थी। 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले के बाद वर्ष 2002 में इसे पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा प्रतिबंधित संगठन घोषित किया जा चुका था। जैश का सबसे बड़ा सरगना मौलाना मसूद अजहर को कहा जाता था, जिसे बीते साल पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया था।  

 
jaish e mohammad chief masood azhar died, he was involved in parliament, pulwama, uri attacks
पठानकोट - फोटो : SELF
2015 में पठानकोट के एयरफोर्स स्टेशन पर हुए हमले की साजिश जैश ए मोहम्मद ने रची थी। इस आतंकी हमले में सेना के 7 जवान शहीद हुए थे जबकि 20 अन्य लोग घायल हुए थे। इस हमले में सेना की जवाबी कार्रवाई के दौरान मारे गए आतंकियों के पास से पाकिस्तानी सामान बरामद हुए थे। पठानकोट हमले के बाद पाकिस्तानी सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख सरगना मौलाना मसूद अजहर को गिरफ्तार कर लिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
jaish e mohammad chief masood azhar died, he was involved in parliament, pulwama, uri attacks
13 December Parliament attack
जैश-ए-मोहम्मद 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमलों में शामिल था। लश्कर-ए-तैयबा के साथ किए जैश-ए-मोहम्मद के इस हमले में 14 लोगों की मौत हुई थी जबकि 22 लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे। संसद पर हुए इस हमले की सारी दुनिया में निंदा हुई थी।

 
विज्ञापन
jaish e mohammad chief masood azhar died, he was involved in parliament, pulwama, uri attacks
Afzal Guru - फोटो : Social Media
भारत की संसद पर हुए हमले के बाद दिसंबर 2002 में भारत सरकार ने संसद हमले के दोषी 4 आतंकियो को गिरफ्तार किया था। इन आतंकियों में अफजल गुरू भी शामिल था जिसे बाद में फांसी दे दी गई थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed