{"_id":"63b3c905f1acc238ed7c5953","slug":"rajouri-terror-attack-people-attend-last-rites-of-six-civilians-killed-in-terrorist-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajouri Attack: मृतकों के अंतिम संस्कार में उमड़ा हुजूम, एकसाथ जलीं छह चिताएं, हर आंख में दिखे आंसू और आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri Attack: मृतकों के अंतिम संस्कार में उमड़ा हुजूम, एकसाथ जलीं छह चिताएं, हर आंख में दिखे आंसू और आक्रोश
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 03 Jan 2023 03:35 PM IST
सार
राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले में मारे गए छह नागरिकों का अंतिम संस्कार आज किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह, एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना सहित ढांगरी क्षेत्र के आसपास से आए लोग भी नागरिकों की अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 5
राजोरी: एकसाथ जलीं छह चिताएं
- फोटो : रवि वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जम्मू संभाग के जिला राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले में मारे गए छह मृतकों का अंतिम संस्कार आज हुआ। गांव में एकसाथ छह चिताएं जलीं। नागरिकों की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जम्मू कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह, एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना सहित ढांगरी क्षेत्र के आसपास से आए लोगों ने नम आंखों से मृतकों को विदाई दी। इस दौरान लोगों में आतंकवाद के खिलाफ भारी रोष नजर आया।
2 of 5
अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोग
- फोटो : ANI
राजोरी जिले में रविवार और सोमवार के बीच पंद्रह घंटे के भीतर दो आतंकी हमलों से दहले ढांगरी गांव में एक साथ छह शवों को देख हर आंख में गम से ज्यादा आक्रोश है। रविवार को आतंकियों की फायरिंग में मारे गए चार शव सुबह से ही ढांगरी चौक पर ले जाए गए। इसके बाद सोमवार सुबह आईईडी धमाके से एक बच्चे और एक किशोरी की मौत होने पर इनके शव भी ढांगरी चौक लाए गए। यह मंजर आक्रोश को और भड़काने वाला था। सोमवार को दिन भर ढांगरी चौक के बीचोबीच छह शव रखकर प्रदर्शन जारी रहा। पूरा गांव इस दौरान आक्रोश के स्वरों से गूंज रहा था। लोगों में एक तरफ आतंकी हमले रोकने में नाकामी को लेकर गुस्सा है तो दूसरी तरफ आतंकियों के सफाए की सूचना का इंतजार।
3 of 5
अंतिम विदाई में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना व अन्य
- फोटो : रवि वर्मा
रविवार शाम घरों में घुसकर चार लोगों को मौत के घाट उतारने के दौरान आतंकियों ने एक पीड़ित दीपक के घर पर आईईडी लगा दी थी। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे आईईडी धमाका हुआ, जिसमें चार साल के विहान और उसकी चचेरी बहन सुमीक्षा (16) की मौत हो गई। धमाके की जद में आए नौ और लोग घायल हो गए, जिन्हें जीएमसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंतिम संस्कार में शामिल डीजीपी दिलबाग सिंह व अन्य अधिकारी
- फोटो : रवि वर्मा
जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण सुरक्षा समितियों को हथियार लौटाए जाएंगे। इस बीच उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। घायलों को एक-एक लाख रुपये देने का एलान किया।
विज्ञापन
5 of 5
राजोरी: घटनास्थल पर पहुंची एनआईए टीम
- फोटो : ANI
राजोरी में दोहरे आतंकी हमले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम को फायरिंग और सोमवार सुबह हुए आईईडी धमाके के बाद एनआईए की टीम जांच के लिए ढांगरी गांव पहुंची। टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है। मंगलवार को एकबार फिर एनआईए की टीम घटनास्थल पर पहुंची है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।