{"_id":"5b6982094f1c1b9c3e8b5893","slug":"intruders-killed-in-jammu-kashmir-indian-army-jawans-including-major-also-martyred-in-an-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"J&K: आतंकियों के मंसूबे को किया नाकाम, भारत माता के ये 4 सपूत देश पर हो गए कुर्बान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आतंकियों के मंसूबे को किया नाकाम, भारत माता के ये 4 सपूत देश पर हो गए कुर्बान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 07 Aug 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
शहीद हुए सेना के जवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से मुकाबला करते हुए एक मेजर समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए। वहीँ सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी भी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों को इस बात की सूचन थी की कुछ आतंकी एलओसी पार कर भारतीय सीमा में घुसपैठ करेंगें। ऐसे में सेना ने चौकसी बढ़ा दी थी। ऐसे में देर रात से ही एलओसी पर हलचल देखी जा रही थी। जिसके बाद से ही गोलाबारी शुरू कर दी गईं।
शहीद मेजर कौस्तुभ प्रकाश कुमार राणे
मेजर कौस्तुभ प्रकाश कुमार राणे जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में मंगलवार को शहीद हो गए। 29 वर्षीय शहीद मेजर राणे का परिवार महाराष्ट्र के ठाणे में हीराल सागर में रहता है। सेना ने उनके शहीद होने की सूचना उनके परिवार को दी जिसके बाद से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है।
शहीद विक्रमजीत सिंह
विक्रमजीत सिंह जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में मंगलवार को शहीद हो गए। 25 वर्षीय विक्रमजीत हरियाणा के अम्बाला जिले के टेपला गांव के रहने वाले थे। दोपहर सेना के अधिकारीयों ने जब उनके घर पर यह सूचन दी तो इस खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही शहीद की पत्नी हरप्रीत कौर बदहवास हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद राइफलमैन मंदीप सिंह रावत
राइफलमैन मंदीप सिंह रावत मंगलवार को जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। वह उतराखंड के कोटद्वार जिले के शिवपुर गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
शहीद राईफल मैन हमीर सिंह पोखरियाल
ऋषिकेश के गुमानीवाला श्यामपुर निवासी राईफल मैन हमीर सिंह पोखरियाल (27) आज सुबह 6 बजे आतंकियो से लोहा लेते वक्त शहीद हो गए। वे पोखरियाल के लम्बगांव के मूल निवासी थे। शहीद हमीर सिंह के पिता पिता जयेंद्र सिंह पोखरियाल भी एसएसबी में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
हमीर सिंह 12वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थेराइफलमैन मंदीप सिंह रावत मंगलवार को जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। वह उतराखंड के कोटद्वार जिले के शिवपुर गांव के रहने वाले हैं। शहीद की एक पुत्री भी है। सैन्य मुख्यालय से परिजनों को उनके शहीद होने की सूचना दी गई। जिसके बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
हमीर सिंह 12वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थेराइफलमैन मंदीप सिंह रावत मंगलवार को जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। वह उतराखंड के कोटद्वार जिले के शिवपुर गांव के रहने वाले हैं। शहीद की एक पुत्री भी है। सैन्य मुख्यालय से परिजनों को उनके शहीद होने की सूचना दी गई। जिसके बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।