{"_id":"5b68839a4f1c1b6a1c8b497b","slug":"heavy-rainfall-in-jammu-region-caused-several-difficulty-for-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू सहित संभाग में राहत के साथ आफत भी बनी मूसलाधार बारिश, दो की मौत, हुए कई सड़क हादसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू सहित संभाग में राहत के साथ आफत भी बनी मूसलाधार बारिश, दो की मौत, हुए कई सड़क हादसे
Mon, 06 Aug 2018 10:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भारी बारिश के बाद जम्मू की सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू और संभाग के कई मैदानी इलाकों में रविवार रात से सोमवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए राहत के साथ आफत भी लाई। कठुआ जिले में बारिश के दौरान छत से पानी निकालने गए क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के सोशल साइंस विभाग के डीन नरेश कुमार गुप्ता व उनके बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। जम्मू शहर में सड़कों में जलभराव हो गया। कालिका कालोनी समेत नरवाल, हाजीपोरा, पांपोश कालोनी सहित शहर के अन्य कई इलाकों में नालों का पानी लोगों के घरों में घुस गया।
2 of 4
- फोटो : संजय गुप्ता
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा व यात्रा मार्ग में कोहरे की वजह से लगातार दूसरे दिन भी कटड़ा-सांझीछत के बीच चलने वाली चॉपर सेवा ठप रहने से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। कठुआ के वार्ड 16 में बारिश के दौरान छत पर जमा पानी निकालने गए पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी अचेत हो गई। अस्पताल में उपचार के बाद उसकी हालत ठीक है, लेकिन पिता और भाई को खोने से वह गहरे सदमे में हैं। मृतक प्रोफेसर नरेश कुमार गुप्ता क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के सोशल साइंस विभाग के डीन के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
3 of 4
rain jammu
- फोटो : संजय गुप्ता
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में अगले 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि लद्दाख में मौसम साफ रहेगा। कश्मीर के भी कुछ एक इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश के बाद जम्मू में हालांकि गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है और पारा सामान्य से करीब छह डिग्री लुढ़क कर 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : संजय गुप्ता
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रिकार्ड हुआ। वहीं कश्मीर में पारा जम्मू से कहीं ज्यादा रिकार्ड हुआ है। श्रीनगर में ही अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री ज्यादा 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।