फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना ने पाकिस्तान से लिया बदला, ब्रिगेड मुख्यालय को बनाया निशाना, पाक को पहुंचाया भारी नुकसान

Tue, 30 Oct 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 30 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
indian army took revenge from pakistan army by attacking on administrative block of pak army
surgical strike - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सोमवार को सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पुंछ ब्रिगेड पर गोला दागे जाने का बदला ले लिया। सोमवार दोपहर भारतीय सेना ने पुंछ में पुलस्त नदी के उस पार पाक अधिकृत क्षेत्र के हजीरा इलाके में स्थित पाकिस्तानी सेना के ब्रिगेड मुख्यालय और कई आतंकी शिविरों को निशाना बनाते हुए गोले दागे। भारतीय सेना ने यह कार्रवाई पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय पर पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए गोले का बदला लेने के लिए की। पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। पाकिस्तान की कुछ चौकियों के तबाह होने की भी सूचना है। हालांकि सीमा पार हुए नुकसान का ब्योरा नहीं मिल पाया है। सेना के ताजा आपरेशन की सेटेलाइट तस्वीरें सामने आईं हैं।

indian army took revenge from pakistan army by attacking on administrative block of pak army
surgical strike - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 23 अक्तूबर की सुबह 10.50 पर पाकिस्तानी सेना ने पुंछ नगर में स्थित सेना की पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय पर एक गोला दागा था, जो ब्रिगेड मुख्यालय स्थित सेना के एक पुराने स्टोर पर गिरा था। इससे स्टोर में आग लग गई थी। उसी दिन देर शाम को पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी ब्रिगेड के अंतर्गत सलोत्री स्थित सेना की 4 मराठालाई के शिविर में दो गोले दागे थे, जो खाली स्थान पर आकर गिरे थे।
indian army took revenge from pakistan army by attacking on administrative block of pak army
Poonch Brigade Headquarters
20 साल बाद पुंछ में हुई थी गोलाबारी
पाक सेना द्वारा 23 अक्तूबर को करीब 20 वर्ष के बाद पुंछ नगर और सलोत्री में इस प्रकार की गोलाबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत के साथ सेना द्वारा तत्काल जवाबी कार्रवाई न किए जाने से रोष था।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army took revenge from pakistan army by attacking on administrative block of pak army
सीमापार से होती बमबारी

खेतों में काम कर रहे किसान बोले, हमने धुआं उठता देखा
नियंत्रण रेखा पर स्थित सलोत्री के कई लोगों का कहना है कि करीब सोमवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच जब हम खेतों में काम कर रहे थे तो तीन चार गोले जोरदार आवाज करते हुए हमारे ऊपर से होते हुए पाक अधिकृत हजीरा में गिरे, जहां जोरदार आवाज के साथ ही भारी धुआं उठता हुआ देखा गया है। लोगों का कहना है कि इस डर से की कहीं पाकिस्तानी सेना जवाबी कार्रवाई शुरू न कर दे तो हम जल्दी अपना काम निपटा कर घरों को लौट आए थे, लेकिन पाकिस्तानी सेना को जवाब देने की हिम्मत नहीं हुई।

विज्ञापन
indian army took revenge from pakistan army by attacking on administrative block of pak army
poonch - फोटो : self

23 अक्तूबर को पाकिस्तान ने दागा था गोला
पाकिस्तान ने बीते मंगलवार 23 अक्तूबर को चिड़ीकोट क्षेत्र से पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय को निशाना बनाते हुए गोला दागा था। इसके फटने से सेना के पुराने सामान के स्टोर में आग लग गई थी। घटना के बाद सेना और पुलिस की फायर ब्रिगेड दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed