फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आफत बनकर आया मौसम, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हजारों वाहन फंसे, उड़ानें रद्द

Tue, 07 Jan 2020 07:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Jan 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
highway closed and flights canceled due to Rain and snowfall in Jammu Kashmir
बर्फबारी

प्रदेश के कई हिस्सों में तीसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। आफत बने मौसम से दूसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी और रामबन के कई इलाकों में भूस्खलन से हजारों वाहन हाईवे पर फंसे हुए हैं। श्री माता वैष्णो देवी के भवन, भैरो घाटी और त्रिकुटा पहाड़ियों पर बर्फबारी के साथ बारिश हो रही है।

highway closed and flights canceled due to Rain and snowfall in Jammu Kashmir
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा ठप रही। जम्मू एयरपोर्ट से दिल्ली, श्रीनगर, ग्वालियर जाने वाली फ्लाइटें रद्द करने से यात्रियों को परेशानी हुई। कश्मीर शीतलहर की गिरफ्त में है। जम्मू संभाग में भी तापमान में गिरावट आई है। बर्फबारी से पर्वतीय इलाकों में बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

 

highway closed and flights canceled due to Rain and snowfall in Jammu Kashmir
बासित जरगर - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश को छोड़कर मौसम में सुधार आएगा, लेकिन 12-13 जनवरी को फिर मौसम बिगड़ेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
highway closed and flights canceled due to Rain and snowfall in Jammu Kashmir
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उधमपुर के पर्वतीय इलाकों में बारिश, पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटाप में बर्फबारी हुई। भद्रवाह के पर्वतीय इलाकों में हिमपात हुआ। जम्मू में दिनभर रुक रुककर बारिश हुई। यहां दिन का तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के कठुआ, राजोरी, पुंछ, डोडा आदि जिलों के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है।

 

विज्ञापन
highway closed and flights canceled due to Rain and snowfall in Jammu Kashmir
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बटोत न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.3, बनिहाल में माइनस 0.2 और कटड़ा में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले कई दिन से लेह में दिन का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस चल रहा है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed