फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

और कितना गिरेगा पाकिस्तान...! लड़की की आड़ में खेल रहा गंदा खेल, सामने आई घिनौनी साजिश

Tue, 07 Jan 2020 07:04 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 07 Jan 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
boy Arrested in Jammu Kashmir For Sharing Intelligence With Pakistani Girl
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हनीट्रैप में फंसे युवक से पूछताछ जारी है। उसके मोबाइल फोन को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है, ताकि पता लगाया जा सके कि किस-किस तरह की तस्वीरों का आदान प्रदान किया गया है। जिन तस्वीरों को डिलीट किया गया है, उनको वापस लाने की कोशिश भी होगी।

boy Arrested in Jammu Kashmir For Sharing Intelligence With Pakistani Girl
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सूत्रों की मानें तो युवक द्वारा लड़की से की गई हर बात की तमाम जानकारियां वापस आएंगी। किस तरह की तस्वीरें और वीडियो भेजे गए, कौन सी डिलीट हुईं और क्या क्या शेयर किया गया। यह सब सामने आएगा। बता दें कि अरनिया पुलिस ने पांच दिन पहले क्षेत्र के एक युवक को पकड़ा था, जो पाकिस्तान से संचालित सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक लड़की से बात करता था। लड़की आईएसआई की एजेंट बताई जा रही है।

boy Arrested in Jammu Kashmir For Sharing Intelligence With Pakistani Girl
- फोटो : social media

पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि जिस अकाउंट से बात हुई, क्या वह लड़की का ही है, या फिर कोई आईएसआई अफसर या आतंकी किसी लड़की की फोटो लगाकर बात कर रहा था। ऐसे कई सवाल हैं। कई अन्य पहलू भी हैं, जिनको ध्यान में रखकर युवक से पूछताछ हो रही है। पुलिस इस हनीट्रैप केस की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत सबूत जमा किए जा सकें। हनीट्रैप का मामला सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो सीमावर्ती क्षेत्रों कुछ और के भी हनीट्रैप में फंसे होने का शक है, जिनकी जांच की तैयारी की जा रही है। सभी एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर सीमावर्ती इलाकों में चलने वाले सोशल मीडिया ग्रुप और अकाउंट की जानकारियां ले रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
boy Arrested in Jammu Kashmir For Sharing Intelligence With Pakistani Girl

खुफिया एजेंसियों ने अपने सोर्स को सक्रिय कर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। उधर, सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को पुलिस की तरफ से हिदायत दी गई है कि वह किसी भी फेक सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी से दोस्ती नहीं करें। बता दें कि सीमांत इलाकों में चलने वाले व्हाटसएप ग्रुप के जरिए सरहदी इलाकों की पाकिस्तानी सेना द्वारा लोकेशन हासिल करने की जानकारियां तो पहले भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन हनीट्रैप का यह पहला मामला है।  

 

विज्ञापन
boy Arrested in Jammu Kashmir For Sharing Intelligence With Pakistani Girl
बीएसएफ

यह मामला पहली बार सामने आया है, जिससे निपटने की आवश्यकता है। हम इसमें किस तरह से युवाओं को बचा सकते हैं या फिर हमारे स्तर पर क्या होना चाहिए, इस पर विचार किया जा रहा है। मामला काफी संगीन है। इससे निपटने की कोशिश की जा रही है।-अखिलेश्वर सिंह, डीआईजी, बीएसएफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed