जम्मू संभाग में बसोहली के पुरथु इलाके के साथ लगती रणजीत सागर झील में दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के ध्रुव हेलिकॉप्टर का अधिकांश मलबा हादसे के 36 दिन बाद निकाल लिया गया। हालांकि, को-पायलट कैप्टन जयंत जोशी का अभी भी कुछ पता नहीं चल पाया है। जबकि पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल अभीत सिंह बाठ का शव 15 अगस्त को ढूंढ निकाला गया था। नौसेना ने हेलिकॉप्टर की तलाश में लगाए गए आधुनिक यंत्रों से पहले हेलिकॉप्टर की स्थिति का अंदाजा लगाया गया और दोपहर 2:30 बजे उसके मलबे को बाहर निकाल लिया गया। सेना ने अभी अपना बचाव अभियान बंद नहीं किया है।
जम्मू-कश्मीर: 36 दिन बाद निकाला गया हेलिकॉप्टर का मलबा, सह-पायलट अभी भी लापता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन