फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैष्णो देवी के दर पर राहुल गांधी: पद यात्रा के दौरान अपनी सादगी से जीता इन लोगों का दिल, देखिए तस्वीरें

Thu, 09 Sep 2021 06:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Sep 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi in Vaishno Devi rahul ganhi jammu visit
माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह गुरुवार को जम्मू पहुंचकर सबसे पहले माता वैष्णो के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस समय वह यात्रा मार्ग पर हैं, जहां माता वैष्णो देवी के जयकारों की गूंज है। राहुल की पद यात्रा के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा मार्ग के दोनों ओर विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़े बज रहे हैं।

राहुल गांधी ने यात्रा मार्ग पर माता के दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के साथ बैठकर बात भी की। राहुल गांधी से बात कर परिवार के सदस्य काफी खुश दिखे। बता दें कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी गुरुवार से जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह दोपहर 12.20 बजे जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचे थे जिसके बाद वह वहां से वैष्णो देवी की यात्रा के लिए निकले।

Rahul Gandhi in Vaishno Devi rahul ganhi jammu visit
माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल गांधी की माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस की ओर से कटड़ा, अर्द्धकुंवारी, सांझीछत, भवन आदि बिंदुओं के लिए रिसीविंग समितियां बनाई गई हैं। 

Rahul Gandhi in Vaishno Devi rahul ganhi jammu visit
माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल गांधी के साथ चलने के लिए कुछ युवा नेताओं को चिह्नित किया गया है, जबकि पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उन्हें यात्रा रूट पर अलग-अलग जगह पर मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi in Vaishno Devi rahul ganhi jammu visit
माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
माता वैष्णो देवी के भवन में जम्मू-कश्मीर मामलों की एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर, रवींद्र शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद हैं। 
विज्ञापन
Rahul Gandhi in Vaishno Devi rahul ganhi jammu visit
माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

इनमें अधिकांश नेताओं का चापर से ऊपर पहुंचना प्रस्तावित है, लेकिन शुक्रवार को मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए इसमें बदलाव किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed