{"_id":"6a91f67af8d4a948c8008e2c","slug":"raksha-bandhan-festival-jammu-news-c-10-jam1024-998666-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा, स्नेह और सामाजिक समरसता का प्रतीक है रक्षाबंधन : सत शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा, स्नेह और सामाजिक समरसता का प्रतीक है रक्षाबंधन : सत शर्मा
विज्ञापन
त्रिकुटानगर स्थित भाजपा कार्यालय पर रक्षाबंधन पर्व पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। सौ. पार्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- त्रिकुटा नगर पार्टी मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा ने वरिष्ठ नेताओं को बांधीं राखियां
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को महिला मोर्चा ने रक्षाबंधन मनाया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं को राखी बांधकर सम्मान और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया। पर्व का संयोजन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नेहा महाजन ने किया। प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, संगठन महामंत्री अशोक कौल और प्रदेश महामंत्री बलदेव सिंह को रक्षा सूत्र बांधा।
सत शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन सुरक्षा, स्नेह और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा महज एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संगठन के आदर्शों से बंधा कार्यकर्ताओं का एक परिवार है। संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव गहरा होता है। भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ताओं का अनुशासन और समर्पण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। नेहा महाजन ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को राखी बांधना केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि एक परिवार के रूप में आपसी सम्मान और अटूट विश्वास का प्रकटीकरण है। भाजपा उपाध्यक्ष प्रिया सेठी, महामंत्री संजीता डोगरा और महामंत्री बलदेव सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संजीता डोगरा ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का संकल्प दोहराने के लिए कहा।