{"_id":"5dd42c9b8ebc3e54b909f404","slug":"heavy-rain-snowfall-warning-in-kashmir-weather-in-ladakh-will-be-impaired-for-48-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आप जम्मू-कश्मीर और लद्दाख घूमने जा रहे हैं तो जरूर पढ़े यह अलर्ट, मौसम विभाग की यह है चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आप जम्मू-कश्मीर और लद्दाख घूमने जा रहे हैं तो जरूर पढ़े यह अलर्ट, मौसम विभाग की यह है चेतावनी
Wed, 20 Nov 2019 12:09 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
बर्फ से ढकी पहाड़ियां
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में मौसम फिर आफत ला सकता है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 21 से 22 नवंबर को घाटी के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। इससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ने के साथ कश्मीर में बिजली ढांचा प्रभावित हो सकता है।
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
मंडलायुक्त प्रशासन कश्मीर ने सभी जिला उपायुक्तों को आगामी मौसम को देखते हुए आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। लद्दाख में भी भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी गई है। जम्मू में भी खराब मौसम का असर रहेगा। इस बीच 14वें दिन भी राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा।
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
घाटी के तापमान में फिर गिरावट आई है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री नीचे चल रहा है। मंगलवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री गिरकर 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। पिछले कई दिन से मौसम साफ रहने से तापमान सामान्य के आसपास चल रहा है। बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ी है। जम्मू में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री गिरकर 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
संभाग में भद्रवाह न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। जबकि बनिहाल में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।