अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सटे घराना वेटलैंड में इस मौसम में पहली बार प्रवासी पक्षी जिसमें बार हेडेड गीज (राजहंस) पहुंचे हैं। इन्हें तालाब में उतर विचरण करते हुए देखा जा सकता है। हर वर्ष सर्दी शुरू होने पर अक्तूबर-नवंबर तक यहां पर हजारों की संख्या में विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं।
जम्मू-कश्मीरः घराना वेटलैंड पहुंचे ‘राजहंस’, हेडेड गीज को खुद के बीच पाकर खिले पर्यटकों के चेहरे
इस बार घराना वेटलैंड में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में राजहंस जिसे बार हेडेड गीज नाम से भी जाना जाता है, शनिवार को तालाब में घूमते देखे गए। वेटलैंड में पहली बार राजहंस उतरने पर वन्यजीव संरक्षण विभाग के कर्मियों का कहना है कि कई दिनों से राजहंस प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए यहां पर्यटक पहुंच रहे थे, लेकिन इनकी झलक नहीं दिख रही थी।