फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल में वैष्णो देवी के दर्शन करने वालों के लिए ये हैं खास तैयारियां

Sun, 15 Dec 2019 01:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 15 Dec 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
In new year planning to visit Vaishno Devi dham, so pay attention
वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

नए साल पर श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में लाखों यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। आगामी 20 दिसंबर के बाद से यात्रियों की आमद बढ़नी शुरू हो जाएगी। इसके लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने बोर्ड अधिकारियों के साथ श्राइन क्षेत्र और ट्रैक का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



 

In new year planning to visit Vaishno Devi dham, so pay attention
वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बोर्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि 20 दिसंबर तक यात्रियों की सुविधाओं के लिए सभी इंतजामों को सुनिश्चित बनाया जाए। आगामी दिनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। इसमें ट्रैक के अलावा भवन क्षेत्र में चिकित्सा, कंबल, सुरक्षा, सफाई आदि प्रबंध किए जाएंगे। इसके अलावा बिजली-पानी की उचित व्यवस्था की जाएगी।

 

In new year planning to visit Vaishno Devi dham, so pay attention
वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

सीईओ ने दर्शनी ड्योढ़ी से भवन तक विकास कार्यों के साथ बिजली, पानी, भवन क्षेत्र में बर्फ हटाने, चिकित्सा सेवाओं और सफाई का जायजा लिया। उन्होंने दर्शनी ड्योढ़ी पर कतार प्रबंधन प्रणाली देखी। उन्होंने ताराकोट मार्ग पर केबलिंग प्रोजेक्ट का जायजा लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
In new year planning to visit Vaishno Devi dham, so pay attention
वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

इस प्रोजेक्ट पर कटड़ा से भवन और आसपास के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। अनुमानित 78 करोड़ रुपये की लागत से पावर डेवलपमेंट विभाग की ओर से इसे 24 माह में मुकम्मल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सीईओ ने अर्द्धकुंवारी कांप्लेक्स में भोजनालय, मेडिकेयर सुविधा, आधुनिक सुविधाओं से लैस 4 स्टोरी भूकंपरोधी शौचालय ब्लॉक, केंद्रित 400 केएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा हिमकोटि में भोजनालय और मेडिकल यूनिट का जायजा लिया।

 

विज्ञापन
In new year planning to visit Vaishno Devi dham, so pay attention
वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

नए साल पर वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैक और श्राइन क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्राइन क्षेत्र में कई स्थानों पर सागड़ी (फायर पॉट्स) और गुनगुने पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed