कोरोना संकट शुरू होने के बाद लंबे समय से बंद प्रदेश के सभी पार्क आम लोगों के लिए खोल दिए गए। लेकिन जम्मू और कश्मीर संभाग के अधिकांश पार्कों में सन्नाटा ही पसरा हुआ है। लोग समझदारी दिखाते हुए घरों में रहना ही अच्छा समझ रहे हैं। पार्क खुलने के पहले दिन इक्का-दुक्का लोग ही दिखे।
जम्मू-कश्मीरः पार्क में पसरे सन्नाटे में छिपी है समझदारी, देखिए तस्वीरें
उधर, पार्क में पहुंचने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। प्रवेश द्वार पर ही लोगों को हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। इन स्थानों पर मास्क पहनकर आना अनिवार्य किया गया है। कोविड-19 से संबंधित सभी तरह के प्रोटोकॉल और चिकित्सा संबंधी सलाह का सख्ती से पालन भी करना होगा। इसके उल्लंघन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में जल्द ही पर्यटन स्थल भी आम लोगों के लिए खोले जाएंगे। इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन और एसओपी तैयार की जा रही है। इससे पिछले चार महीने से प्रदेश में सूने पड़े पर्यटन स्थल गुलजार होंगे। अगले कुछ दिनों में पर्यटन के साथ ही धार्मिक स्थल खोलने की भी एसओपी जारी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब