फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः पार्क में पसरे सन्नाटे में छिपी है समझदारी, देखिए तस्वीरें

Wed, 08 Jul 2020 04:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 08 Jul 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Gardens reopen in jammu kashmir amid corona crisis
park in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर

कोरोना संकट शुरू होने के बाद लंबे समय से बंद प्रदेश के सभी पार्क आम लोगों के लिए खोल दिए गए। लेकिन जम्मू और कश्मीर संभाग के अधिकांश पार्कों में सन्नाटा ही पसरा हुआ है। लोग समझदारी दिखाते हुए घरों में रहना ही अच्छा समझ रहे हैं। पार्क खुलने के पहले दिन इक्का-दुक्का लोग ही दिखे।

Gardens reopen in jammu kashmir amid corona crisis
park in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर

उधर, पार्क में पहुंचने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। प्रवेश द्वार पर ही लोगों को हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। इन स्थानों पर मास्क पहनकर आना अनिवार्य किया गया है। कोविड-19 से संबंधित सभी तरह के प्रोटोकॉल और चिकित्सा संबंधी सलाह का सख्ती से पालन भी करना होगा। इसके उल्लंघन पर जुर्माना लगाया जाएगा।


 
Gardens reopen in jammu kashmir amid corona crisis
park in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
उप राज्यपाल के सलाहकार बसीर खान ने मंगलवार को पर्यटन व पुष्प उद्यान विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में गार्डन और पार्क खोलने की घोषणा की। कहा कि अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान पार्कों और गार्डन को खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gardens reopen in jammu kashmir amid corona crisis
park in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि वे मास्क पहनें, हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें और पिकनिक स्पॉट्स के अंदर और बाहर दोनों जगह सामाजिक दूरी के मानदंडों को बनाए रखें। 

 
विज्ञापन
Gardens reopen in jammu kashmir amid corona crisis
park in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में जल्द ही पर्यटन स्थल भी आम लोगों के लिए खोले जाएंगे। इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन और एसओपी तैयार की जा रही है। इससे पिछले चार महीने से प्रदेश में सूने पड़े पर्यटन स्थल गुलजार होंगे। अगले कुछ दिनों में पर्यटन के साथ ही धार्मिक स्थल खोलने की भी एसओपी जारी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब    


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed