फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां छिपा था देश का सबसे बड़ा इनामी आतंकी मूसा, तस्वीरों में देखिए कैसे सेना ने तबाह किया ठिकाना

Fri, 24 May 2019 06:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 24 May 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
encounter pics of militant zakir musa killing in tral pulwama jammu kashmir
इस घर में छिपा था आतंकी मूसा - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंक के पर्याय अंसार गजवा-तुल-हिंद के सरगना जाकिर मूसा को सुरक्षा बलों ने गुरुवार को मार गिराया। उस पर 12 लाख रुपये का इनाम था। उसके साथ एक अन्य आतंकी भी मारा गया है। यह बात शुक्रवार को आईजी पुलिस कश्मीर एसपी पाणी ने बताई। वह त्राल में जिस घर में छिपा था वहां शुक्रवार को युवाओं की भीड़ जमा होना शुरू हो गई। सेना ने पूरे इलाके की छानबीन के बाद लोगों को उस मकान के पास जाने की अनुमति दी। हिंसा की आशंका के चलते शुक्रवार को घाटी के सभी स्कूल कॉलेज को बंद रखा गया था। इसके साथ ही मोबाइल इंटरनेट सेवा पूरे दिन ठप रही। यह सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है। 
encounter pics of militant zakir musa killing in tral pulwama jammu kashmir
इस घर में छिपा था आतंकी मूसा - फोटो : बासित जरगर
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के डडसारा में गुरुवार की शाम आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 42 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ तथा एसओजी ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। आतंकी जहां छिपे थे वहां पहुंच कर सुरक्षा बलों ने आतंकी सरगना को सरेंडर के लिए कहा, लेकिन उसने यूबीजीएल दाग दिया। जवाबी कार्रवाई में मूसा मारा गया। 

 
encounter pics of militant zakir musa killing in tral pulwama jammu kashmir
इस घर में छिपा था आतंकी मूसा - फोटो : बासित जरगर
आईजीपी कश्मीर ने बताया कि आतंकी सरगना मार दिया गया है। मुठभेड़ के बाद पूरी घाटी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। प्रमुख तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया। जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
encounter pics of militant zakir musa killing in tral pulwama jammu kashmir
मूसा के मारे जाने के बाद घाटी में बंद - फोटो : बासित जरगर
मुठभेड़ के बाद हिंसक प्रदर्शन
मुठभेड़ के बाद शोपियां, पुलवामा, अवंतिपोरा तथा श्रीनगर के डाउनटाउन में हिंसक प्रदर्शन हुए। मूसा के समर्थन में नारे लगे। इसे देखते हुए पुलिस ने पुलवामा, अवंतिपोरा, श्रीनगर, अनंतनाग तथा बडगाम में एहतियातन पाबंदियां लगा दी गईं। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार की नमाज को देखते हुए यह कदम उठाया गया था। वहीं कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर बसीर अहमद खान ने बताया कि कश्मीर में हिंसा को रोकने के लिए शनिवार को भी सभी स्कूल व कॉलेज बंद किए गए हैं। 
विज्ञापन
encounter pics of militant zakir musa killing in tral pulwama jammu kashmir
जाकिर मूसा - फोटो : फाइल
बुरहान का सहयोगी था मूसा
जाकिर 2013 में हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। वह बुरहान वानी का लंबे समय तक सहयोगी रहा था। वह इस संगठन का कमांडर भी था। बाद में 2017 में वह अल कायदा के संगठन अंसार गजवा -तुल-हिंद में शामिल हो गया था। बताते हैं कि उसने हुर्रियत नेताओं का सिर कलम किए जाने की धमकी दी थी, इसके बाद से हिजबुल मुजाहिदीन ने उससे नाता तोड़ लिया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed