फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रक में छिपकर कश्मीर जा रहे थे आतंकी, खतरनाक थे मंसूबे, तस्वीरों में देखें सुरक्षाबलों ने कैसे किया ढेर

Thu, 19 Nov 2020 01:24 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 19 Nov 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Encounter on Jammu Srinagar highway four terrorists shot dead by police and CRPF see pictures
मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर अलर्ट रहते हुए कश्मीर को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों ने आज चार आतंकियों को ढेर किया है। चारों की पहचान तो नहीं हो पाई है, लेकिन यह चारों का आंतकी संगठन जैश से संबंध होने की आशंका है। तस्वीरों में देखें मुठभेड़ में कैसे मारे गए आतंकी...

Encounter on Jammu Srinagar highway four terrorists shot dead by police and CRPF see pictures
इसी जगह पर हुई मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ की जानकारी देते हुए आईजी मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकियों के पास से 11 एके-47 राइफल, तीन पिस्तौल, 29 ग्रेनेड, मोबाइल फोन, कंपास, गोला-बारूद और अन्य कई उपकरण बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जब से डीडीसी चुनावों की प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से हमारे पास इंटेलिजेंस इनपुट आ रहे थे। इससे हमें जानकारी मिली थी कि चुनाव के मद्देनजर सीमापार से घुसपैठ की आशंका है।

Encounter on Jammu Srinagar highway four terrorists shot dead by police and CRPF see pictures
इसी जगह पर हुई मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
साथ ही किसी विशेष टारगेट के लिए हथियारों की तस्करी भी की जा सकती है। इस इनपुट को और घुसपैठ की पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने सभी नाकों पर अलर्ट कर दिया था। सभी नाकों पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Encounter on Jammu Srinagar highway four terrorists shot dead by police and CRPF see pictures
इसी जगह पर हुई मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
शक होने पर जब ट्रक की तलाशी ली गई तो इस दौरान चालक फरार हो गया। अचानक सुरक्षाबलों पर फायरिंग होने लगी। जवाबी कार्रवाई में स्थानीय सेना और अन्य बलों ने भी साथ दिया। यह मुठभेड़ करीब तीन घंटे तक चली, जिसमें सुरक्षाबलों पर भारी मात्रा में गोला बारूद से हमला किया गया व ग्रेनेड भी फेंके गए। 

विज्ञापन
Encounter on Jammu Srinagar highway four terrorists shot dead by police and CRPF see pictures
इसी जगह पर हुई मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षााबलों की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकी मारे गए। उन्होंने बताया कि हमारे दो पुलिस कांस्टेबल जख्मी हो गए हैं। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। जब उनसे पूछा गया कि क्या दिल्ली में जो आतंकी पकड़े गए हैं उनसे इनका कोई संबंध है। इस पर उनका कहना था कि ये अभी कहना मुश्किल होगा ये जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इतना साफ है कि ये किसी बडी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed