फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में ठंड के साथ ही बढ़ने लगी लोगों की परेशानी, कई इलाकों में बर्फीले तूफान की चेतावनी

Tue, 17 Nov 2020 01:04 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 17 Nov 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Snow storm warning in several areas of Jammu Kashmir as winter arrives now 
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फीले तूफान की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
ठंड के साथ-साथ कश्मीर घाटी की सुंदरता के साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। मौसमी बर्फबारी से एक तरफ जहां कश्मीर की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं वहीं बर्फीले तूफान जनजीवन को तहस नहस भी कर देते हैं। प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी के चार जिलों कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा और गांदरबल में मध्यम व हल्के श्रेणी के बर्फीले तूफान आने की चेतावनी जारी की है।


 
Snow storm warning in several areas of Jammu Kashmir as winter arrives now 
कई इलाकों में बर्फीले तूफान की चेतावनी - फोटो : ANI
अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों की ऊंची पहुंच के लिए मध्यम और गांदरबल व बारामूला जिलों के ऊंचाई वाले स्थानों पर कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। 

 
Snow storm warning in several areas of Jammu Kashmir as winter arrives now 
कई इलाकों में बर्फीले तूफान की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
इन स्थानों पर शनिवार को शुरू हुई बर्फबारी सोमवार को भी जारी रही। अधिकारियों के मुताबिक, बारामूला के गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट और गांदरबल के सोनमर्ग के पर्यटन स्थल में यह सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Snow storm warning in several areas of Jammu Kashmir as winter arrives now 
कई इलाकों में बर्फीले तूफान की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
गुलमर्ग में 19 सेमी बर्फ
गुलमर्ग में पिछले 24 घंटों में 19 सेमी बर्फ पड़ी, जबकि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हल्की बर्फबारी हुई। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज, श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला दर्रा और लद्दाख में द्रास में भी बर्फबारी हुई।

 
विज्ञापन
Snow storm warning in several areas of Jammu Kashmir as winter arrives now 
कई इलाकों में बर्फीले तूफान की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
आज भी बर्फबारी संभव
मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को दोनों संभाग में मौसम में काफी सुधार हुआ है, अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed