फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना की मार: लगातार दूसरे साल खाकी पहनने का सपना नहीं हुआ साकार

Sat, 24 Apr 2021 09:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 24 Apr 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Due to coronavirus Crisis on recruitment of Jammu and Kashmir Police and Indian Army
भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

कोरोना महामारी एक बार फिर से युवा वर्ग पर भारी पड़ रही है। खाकी और भारतीय सेना की वर्दी पहनने का सपना देखने वाले युवाओं का सपना साकार होता नजर नहीं आ रहा। अब तक पुलिस और सेना की भर्ती कोरोना महामारी के चलते टाल दी गई है। खासकर सीमांत युवाओं को दो दशकों बाद विशेष भर्ती का तोहफा मिला था। जो अभी उन तक नहीं पहुंच पाया। 

Due to coronavirus Crisis on recruitment of Jammu and Kashmir Police and Indian Army
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

पुलिस की ओर से दो बॉर्डर बटालियन का गठन होना है। इसके लिए कई औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं थी, जबकि शारीरिक जांच और दौड़ की औपचारिकताएं बाकी थीं। लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह औपचारिकता टाल दी गई है।

Due to coronavirus Crisis on recruitment of Jammu and Kashmir Police and Indian Army
भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

इसके अलावा सुजवां में हुई सेना की भर्ती का भी शारीरिक टेस्ट व अन्य औपचारिकताएं फिलहाल टाल दी गई है। सेना के प्रवक्ता का कहना है कि कोरोना महामारी में कुछ सुधार आने के बाद ही दोबारा भर्ती होगी। इसके अलावा फिलहाल आने वाले दिनों में होने वाली इस तरह की गतिविधियों को रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Due to coronavirus Crisis on recruitment of Jammu and Kashmir Police and Indian Army
भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

उल्लेखनीय है कि 1300 से अधिक पदों पर बार्डर बटालियन की भर्ती होनी थी। वर्ष 2020 में ही पुलिस की यह भर्ती होनी थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते भर्ती टाल दी गई। अभी कुछ महीने पहले ही दोबारा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर फिर से भर्ती टाल दी गई।

विज्ञापन
Due to coronavirus Crisis on recruitment of Jammu and Kashmir Police and Indian Army
भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

सीमांत गांव घराना के रहने वाले अभय कुमार का कहना है कि काफी समय से इसकी तैयारी में लगा हुआ था। पिछले साल से ही इंतजार कर रहा हूं, लेकिन कोरोना के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा। सुचेतगढ़ के रवि का कहना है कि वह भी तैयारी में लगा हुआ था। लेकिन भर्ती नहीं हो पा रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed