{"_id":"6083c96c8ebc3e8dc1318791","slug":"people-are-avoiding-to-visit-to-jammu-kashmir-markets-corona-has-created-an-atmosphere-of-fear-among-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: जम्मू-कश्मीर के बाजारों से रौनक गायब, लोगों में बना डर का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: जम्मू-कश्मीर के बाजारों से रौनक गायब, लोगों में बना डर का माहौल
Sat, 24 Apr 2021 01:01 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
corona cases of jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में रोटेशन स्तर पर दुकानें खुलने और कोरोना के डर से बाजरों से रौनक गायब होने लगी है। बहुत कम संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इसका एक कारण यात्री वाहनों का बंद होना भी बताया जा रहा है। लोग जरूरी सामान खरीदने ही बाहर निकल रहे हैं, जबकि सामान्य खरीदारी के लिए परहेज किया जा रहा है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों से बाजारों में खरीदार नहीं पहुंच रहे। बाजारों में रोटेशन स्तर पर प्रतिष्ठान खोले जा रहे हैं। इसमें विशेषतौर पर उन बाजारों पर अधिक असर दिख रहा है, यहां एक ही तरह के दर्जनों प्रतिष्ठान हैं, जिससे वैकल्पिक दिन में ये बाजार पूरी तरह से बंद हो जा रहे हैं।
corona cases of jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि प्रदेश प्रशासन ने रोटेशन स्तर की व्यवस्था में बाजार संगठनों के सुझावों को शामिल नहीं किया है। रोटेशन व्यवस्था में दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। इसमें संबंधित प्रतिष्ठानों के बंद रहने से ग्राहकों को भी लौटना पड़ रहा है।
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच चैंबर की एक आपात बैठक में प्रदेश प्रशासन ने 50 फीसदी प्रतिष्ठानों को खोलने के आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिष्ठानों को दैनिक आधार पर सुबह 10 से शाम छह बजे तक खोला जाए और शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक वीकेंड लाकडाउन कर दिया जाए। इससे बाजारों में भीड़ पर भी नियंत्रण होगा और दुकानदारों को भी नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। रोटेशन स्तर पर दुकानें खोलने से दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी परेशान होना पड़ रहा है। बैठक में चैंबर पदाधिकारियों में अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
वेयर हाउस, कनक मंडी में आज से वीकेंड लॉकडाउन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस और कनक मंडी में शनिवार से स्वैच्छिक तौर पर वीकेंड लॉकडाउन शुरू किया जा रहा है। इस दौरान सभी होलसेल प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वेयर हाउस खोलने की समय सारिणी में पहले ही कटौती करते इसे सुबह नौ से शाम छह बजे तक खोला जा रहा है। इसी तरह कनक मंडी को सुबह 10 से शाम सात बजे तक खोला जा रहा है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस और कनक मंडी में शनिवार से स्वैच्छिक तौर पर वीकेंड लॉकडाउन शुरू किया जा रहा है। इस दौरान सभी होलसेल प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वेयर हाउस खोलने की समय सारिणी में पहले ही कटौती करते इसे सुबह नौ से शाम छह बजे तक खोला जा रहा है। इसी तरह कनक मंडी को सुबह 10 से शाम सात बजे तक खोला जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि कोविड संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए व्यापारी हर स्तर पर सहयोग देने के लिए आगे रहे हैं। विकट परिस्थितियों में भी वेयर हाउस से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए अनाज की सप्लाई बहाल रखी गई है। वीकेंड लॉकडाउन की जानकारी सभी व्यापारियों को पहले ही दे दी गई है, जिससे पूर्व की सप्लाई को रवाना कर दिया गया है। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान जरूरत के मुताबिक वेयर हाउस में सैनिटाइजेशन करवाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: 18 से 45 आयु वर्ग के लिए 28 से कोविड वैक्सीन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: 18 से 45 आयु वर्ग के लिए 28 से कोविड वैक्सीन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू