फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसा या षड्यंत्र!, जम्मू-कश्मीर के इस टोल प्लाजा की पुरानी इमारत में लगी आग, दस्तावेज राख

Tue, 07 Jan 2020 10:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Jan 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Documented burnt in fire in old building of Excise toll post lakhanpur jammu kashmir
पुरानी इमारत में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

आबकारी टोल पोस्ट के हटने के एक सप्ताह बाद ही पुरानी इमारत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग गई, जिसमें 20 से 25 साल पुराने दस्तावेज राख हो गए हैं। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने निर्यात टोल पोस्ट से सटी पुरानी इमारत से धुंआ निकलता देखा, जिसके बाद लखनपुर पुलिस को जानकारी दी गई।

Documented burnt in fire in old building of Excise toll post lakhanpur jammu kashmir
पुरानी इमारत में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों और कर्मियों की मदद से दोपहर बाद आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक इमारत में रखे कई दस्तावेज आग या फिर पानी की भेंट चढ़ चुके थे।

Documented burnt in fire in old building of Excise toll post lakhanpur jammu kashmir
पुरानी इमारत में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

अग्निशमन विभाग के सहायक आयुक्त राजकुमार रैना ने बताया कि पुरानी टोल पोस्ट की पुरानी इमारत की पहली इमारत में रखे पुराने दस्तावजों में आग लगी थी। दो कमरों में ज्यादा आग थी, जिसे काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Documented burnt in fire in old building of Excise toll post lakhanpur jammu kashmir
पुरानी इमारत में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग के कारणों की जांच जारी है। डीएसपी प्रमुख रमनीश गुप्ता, डीएसपी डीएआर केडी भगत भी मौके पर मौजूद रहे। केंद्रीय बलों के साथ पुलिस जवान ने आग को बुझाने में मदद की।

विज्ञापन
Documented burnt in fire in old building of Excise toll post lakhanpur jammu kashmir
पुरानी इमारत में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

टोल पोस्ट की पुरानी इमारत में आग लगने से 20 से 25 साल पुराना रिकॉर्ड और फर्नीचर चपेट में आया है। इमारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना के कारणों की जांच के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। -पंकज शर्मा, डीसी, आबकारी टोल पोस्ट, लखनपुर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed