फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन में कहीं एटीएम कार्ड से की गई ठगी तो कहीं ऑनलाइन शॉपिंग में निकले पत्थर

Wed, 26 May 2021 10:19 AM IST
करिश्मा चिब सतीश वालिया, जम्मू
सतीश वालिया, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 26 May 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
different types of crime increased in jammu kashmir during lockdown period
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के इस दौर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। जम्मू संभाग में अप्रैल और मई में 18 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। वहीं, अक्तूबर से लेकर अब तक कुल 150 से ज्यादा मामले दर्ज हुए। इनमें से 40 हल कर दिए गए हैं। यानी लोगों से की गई ठगी का पैसा पुलिस ने वापस दिलवाया है। पुलिस के अनुसार लॉकडाउन में लोगों के पास रोजगार नहीं है। ऐसे में शातिर ठग फोन कर उन्हें लालच दे रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करने में भी लोग ठगी का शिकार हुए हैं। उन्हें सामान की जगह पत्थर और ईंटें मिली हैं। पुलिस के अनुसार लोगों को ठगी के लिए फोन कॉल आ रही है। इसमें कई प्रलोभन दिए जा रहे हैं। जैसे लॉटरी लगी है। मोबाइल नंबर का लकी ड्रॉ निकला है। कुछ मामलों में कॉल कोड या खास नंबरों से आ रही हैं। यह तमाम नंबर बाहरी देशों के सामने आए हैं। इन पर जांच चल रही है।
different types of crime increased in jammu kashmir during lockdown period
cyber crime
ध्यान से फोन सुनें, ठगी की आशंका पर फोन काट दें
पुलिस के अनुसार इन ठगों से बचने का एक ही तरीका है। पहले लोग ध्यान से फोन सुनें। अगर लग रहा है कि उनके साथ पासवर्ड या अन्य नाम पर कमाई का झांसा दिया जा रहा है। तो तुरंत फोन काट दें और पुलिस को सूचित करें। ठगों को अपने खाता नंबर या फिर अन्य पासवर्ड संबंधी जानकारी न दें। अपने पासवर्ड हमेशा बदलते रहें।
 
different types of crime increased in jammu kashmir during lockdown period
cyber crime pexels - फोटो : pexels.com
सबसे ज्यादा अनपढ़ या फिर बुजुर्ग आ रहे झांसे में
ऑनलाइन ठगी के मामले में सबसे ज्यादा बुजुर्ग या फिर अनपढ़ व्यक्ति झांसे में आ रहे हैं। अब तक एटीएम पैन नंबर देने में सबसे ज्यादा अनपढ़ या बुजुर्गों की ही शिकायतें आई हैं। अकसर अनपढ़ व्यक्ति ठगों की चाल नहीं समझ पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
different types of crime increased in jammu kashmir during lockdown period
Cyber Crime
केस हिस्ट्री एक
आरएस पुरा के एक फौजी की फेसबुक पर एक युवती दोस्त बनी। बाद में व्हाट्सएप पर कॉल कर उसे अपनी ओर आकर्षित किया। बाद में वीडियो कॉल कर अपनी अश्लील वीडियो दिखाई। इसके बाद वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी। मामला जांच के लिए साइबर पुलिस के पास पहुंचा है।
विज्ञापन
different types of crime increased in jammu kashmir during lockdown period
ऑनलाइन शॉपिंग
केस हिस्ट्री दो
शहर के एक वकील ने ऑनलाइन कैमरा खरीदा। इसमें कंपनी की ओर से सामान न भेजकर बोतल भेज दी गई। मामले को साइबर पुलिस हल कर रही है। अभी तक कैमरा नहीं मिल पाया है। इसके लिए पचास हजार रुपये जमा करवाए गए थे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed