जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के सफाकदल इलाके में गवर्नमेंट ब्यॉज हायर सेकेंडरी स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले तीन दिन में आतंकियों ने पांच लोगों की हत्या की है। इन घटनाओं की वजह से समुदाय के लोगों में रोष है। गुरुवार को हमले में मारे गए शिक्षकों की पहचान स्कूल की प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद के रूप में हुई है।
आतंकी हमलों को लेकर जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आतंकी हमले कश्मीर में बढ़ती पर्यटकों की आमद और नियोजित औद्योगिक निवेश की पृष्ठभूमि में एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं। पिछले कुछ दिनों में बहुत दुखद घटनाएं हुईं हैं। जान गंवाने वाले लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। सिन्हा ने कहा कि मृतकों के परिजनों के आंसुओं का हिसाब जरूर किया जाएगा, दुश्मनों को छोड़ा नहीं जाएगा। सुरक्षाबलों के साथ इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई है।
2 of 5
Kashmiri Pandit
- फोटो : बासित जरगर
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि घाटी में आम नागरिकों पर होने वाले हमलों के पीछे आतंकियों की साजिश है कि जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाई जाए। बेगुनाहों को निशाना बनाया जा रहा है ताकि भाईचारा खत्म हो सके। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का दुख है कि लगातार हमले हो रहे हैं। मारे गए दो शिक्षकों के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इन हमलों को अंजाम देने वालों की तलाश में जुटी है।
3 of 5
देवेंद्र सिंह राणा
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल कांफ्रेंस के नेता देवेंद्र सिंह राणा ने श्रीनगर में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। साथ ही उन्होंने आतंकवाद से लड़ने के लिए एकजुटता की बात भी कही। राणा ने कहा कि समाज को उठकर खड़ा होना चाहिए। आतंकवादियों की पहचान होनी चाहिए और सख्त सजा देनी चाहिए।
4 of 5
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आतंकी हमलों की निंदा करते-करते हम थक गए हैं। आज हमारे दो टीचर मारे गए हैं। सरकार पर निशाना साधते हुए महबूबा ने कहा कि इस डबल इंजन सरकार की यह बहुत बड़ी नाकामी है।
5 of 5
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
महबूबा गुरुवार को माखन लाल बिंदू के घर भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मुझे डर है कि इन घटनाओं के बाद सरकार को कश्मीर में और प्रतिबंध लगाने का बहाना मिल जाएगा।