फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकी हमला: शिक्षक दीपक चंद के घर में शोक का माहौल, पत्नी बोलीं- बोलकर गए थे करवाचौथ पर आएंगे घर

Thu, 07 Oct 2021 04:13 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 07 Oct 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
Terrorist attack: Atmosphere of mourning in teacher Deepak Chand's house, wife said - had gone by speaking and would come home on Karvachauth
कश्मीर में स्कूल में आतंकी हमले में दीपक की मौत - फोटो : संजय कुमार

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के सफाकदल इलाके में गवर्नमेंट ब्यॉज हायर सेकेंडरी स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इनकी पहचान स्कूल की प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद के रूप में हुई है। शिक्षक दीपक चंद की मौत की खबर के बाद से जम्मू में पटोली स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। रिश्तेदार, पड़ोसी, और राजनीतिक दलों के नेता उनके घर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। डीजीपी दिलबाग सिंह का कहना है कि घाटी में जो आम नागरिकों पर हमले हो रहे हैं वो पूरी तरह से जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए किए जा रहे हैं। बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया जा रहा है ताकि लोगों का आपस में भाईचारा खत्म हो सके। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का दुख है कि लगातार इस तरह के हमले हो रहे हैं। पुलिस इन हमलों को अंजाम देने वालों की तलाश में जुटी है।

Terrorist attack: Atmosphere of mourning in teacher Deepak Chand's house, wife said - had gone by speaking and would come home on Karvachauth
दीपक चंद के परिवार वाले - फोटो : संजय कुमार

दीपक चंद के घर में उनके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके परिवार में उनकी पत्नी, तीन साल की बेटी, मां और उनका बड़ा भाई है।

Terrorist attack: Atmosphere of mourning in teacher Deepak Chand's house, wife said - had gone by speaking and would come home on Karvachauth
दीपक चंद का घर - फोटो : संजय कुमार

उनकी पत्नी ने बताया कि वह पति के साथ ही श्रीनगर में रहती थी। रविवार को दीपक चंद के पिता की बरसी पर वह घर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Terrorist attack: Atmosphere of mourning in teacher Deepak Chand's house, wife said - had gone by speaking and would come home on Karvachauth
दीपक चंद का परिवार - फोटो : संजय कुमार
पत्नी ने रोते हुए कहा कि पति ने कहा था कि करवाचौथ पर घर आएंगे जिसके बाद वह बेटी और उन्हें साथ ले जाएंगे।
विज्ञापन
Terrorist attack: Atmosphere of mourning in teacher Deepak Chand's house, wife said - had gone by speaking and would come home on Karvachauth
जम्मू-कश्मीर के इस स्कूल में आतंकियों ने बरसाईं गोलियां - फोटो : बासित जरगर
परिवार वालों ने बताया कि दीपक चंद की चार साल पहले ही शिक्षक के रूप में नौकरी लगी थी।

यह भी पढ़ें- एक बार फिर दहला कश्मीर: तीन दिन में पांच हत्याएं, जानिए टारगेट किलिंग के पिछे क्या है आतंकियों की साजिश?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed