{"_id":"5e12095b8ebc3e87c20e6163","slug":"crpf-party-treks-12km-to-provide-aid-to-family-stranded-on-jammu-srinagar-highway-due-to-landslide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"J&K: हाईवे में फंसे महिला-बच्चों तक ‘मददगार’ ने 12 किमी चलकर पहुंचाया खाना, बीमार के लिए दिया खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हाईवे में फंसे महिला-बच्चों तक ‘मददगार’ ने 12 किमी चलकर पहुंचाया खाना, बीमार के लिए दिया खून
Sun, 05 Jan 2020 09:35 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 05 Jan 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ मददगार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूस्खलन की वजह से बंद हुए जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर फंसे महिला और तीन बच्चों तक खाना पहुंचाने के लिए सीआरपीएफ के जवान 12 किलोमीटर पैदल चले। महिला ने इसकी जानकारी अधिकारियों को ‘मददगार’ सहायता डेस्क पर फोन से दी थी।
सीआरपीएफ
- फोटो : अमर उजाला
370 हटने के बाद आए सबसे ज्यादा कॉल
मददगार हेल्पलाइन पर 2700 फोन सुरक्षा बलों के परिवार की ओर से, 2448 कॉल कश्मीर से बाहर रह रहे लोगों ने अपने परिवार का हालचाल जानने के लिए की। 1752 कॉल्स गैर-कश्मीरियों ने कश्मीर के लोगों का हाल जानने के लिए की थीं।

सीआरपीएफ मददगार के तहत खून देता जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्चे के लिए खून लेकर पहुंचे थे जवान
बारामुला के बोनियार इलाके के रहने वाले पिता ने भी इस नंबर पर काल कर मदद मांगी थी। कहा था कि उसके नवजात बच्चे को ओ निगेटिव रक्त चढ़ाने की जरूरत है। इसके बाद सीआरपीएफ कर्मी हरकत में आए। इसके बाद कुछ जवान ओ नेगेटिव रक्त लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और नवजात को खून चढ़ाया गया था।

तैनात सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
छेड़छाड़ कर रहे युवकों को पहुंचाया जेल
बिहार से ट्रेन में सफर कर रही लड़की ने फोन कर तीन लड़कों के छेड़छाड़ करने की शिकायत की। इसके बाद कश्मीर में स्थित कॉल सेंटर में सतर्क जवानों ने लड़की से पीएनआर संख्या ली और ट्रेन की स्थिति जांची। अगले स्टेशन पर आरपीएफ को सूचित कर तीनों लड़कों को गिरफ्तार करवाया गया।

- फोटो : ट्विटर
इन नंबरों पर करें संपर्क
‘मददगार’ से संपर्क करने के लिए 9469793260 और 14111 पर कॉल कर सकते हैं। दोनों नंबरों पर राज्य के किसी भी हिस्से में रहने वाले या मुसीबत में फंसे लोग संपर्क कर सकते हैं।
‘मददगार’ से संपर्क करने के लिए 9469793260 और 14111 पर कॉल कर सकते हैं। दोनों नंबरों पर राज्य के किसी भी हिस्से में रहने वाले या मुसीबत में फंसे लोग संपर्क कर सकते हैं।