फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

I-League 2020: तीन मिनट में दो गोल कर मोहन बागान ने रियल कश्मीर को दी मात

Sun, 05 Jan 2020 08:22 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 05 Jan 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
I-League 2020: Mohun Bagan goes top with 2-0 win at Real Kashmir in srinagar
आई लीग मैच - फोटो : बासित जरगर
रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब को घरेलू मैदान पर मोहन बागान के हाथों 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। मैच के अंतिम 30 मिनट में मोहन बागान ने 71 और 73वें मिनट में दो गोल कर टीम को जीत दिलाई। मैच के दूसरे हाफ में 71वें मिनट में जोसेबा बेइतिया और 73वें मिनट में नोंगदाम्बा नाओरेम ने गोल किया। पहले मैच में चेन्नई सिटी को 2-1 से हारने के बाद रियल कश्मीर को सीजन की पहल हार मिली। इससे पहले दो मैच ड्रॉ रहे थे। 


 
I-League 2020: Mohun Bagan goes top with 2-0 win at Real Kashmir in srinagar
आई लीग मैच - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के टीआरसी टर्फ फुटबॉल मैदान पर रविवार को खेले गए मुकाबले में पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। दूसरे हाफ के पहले 20 मिनट में मोहन बागान की टीम ने मेजबान के खिलाफ आक्रामक खेल खेला। मैच के 49वें मिनट में रियल कश्मीर ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। मेहमान टीम ने आखिर में तीन मिनट के भीतर दो गोल कर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। 

 
I-League 2020: Mohun Bagan goes top with 2-0 win at Real Kashmir in srinagar
आई लीग मैच - फोटो : बासित जरगर
इसके बाद रियल कश्मीर ने मैच में वापसी करने की कोशिश की, लेकिन वह मोहन बागान की मजबूत रक्षापंति को भेदने में नाकाम रही। प्रतियोगिता में मोहन बागान के 10 जबकि रियल कश्मीर के पांच अंक हैं। घरेलू मैदान पर रियल कश्मीर को मोहन बागान के हाथों यह लगातार दूसरी हार मिली। इससे पहले पिछले वर्ष भी घरेलू मैदान पर उसे हार मिली थी। मोहन बागान ने जीत दर्ज कर आई-लीग की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
I-League 2020: Mohun Bagan goes top with 2-0 win at Real Kashmir in srinagar
आई लीग मैच - फोटो : बासित जरगर
समर्थकों का उमड़ा हुजूम, साढ़े ग्यारह हजार दर्शकों ने देखा मैच 
घरेलू टीम का हौसले बढ़ाने के लिए कड़के की ठंड के बीच साढ़े ग्यारह हजार फुटबॉल प्रेमी पहुंचे। रविवार की छुट्टी होने के कारण पिछले मैच की तुलना मेें अधिक दर्शक पहंचे। कड़ाके की ठंड के बीच दर्शकाें के हुजूम ने पूरे माहौल को गर्म कर दिया। मैच को देखने के लिए कुपवाड़ा, अनंतनाग सहित अन्य दूर-दराज के जिलों से दर्शक पहुंचे थे।  

 
विज्ञापन
I-League 2020: Mohun Bagan goes top with 2-0 win at Real Kashmir in srinagar
आई लीग मैच - फोटो : बासित जरगर
10 को पंजाब के साथ टक्कर 
रियल कश्मीर का अगला मुकाबला पंजाब एफसी के साथ 10 जनवरी को होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed