फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः सेना को अपने बीच पाकर खुशी से भर आईं इनकी आंखें, घर-घर राशन पहुंचा रहे हैं ये सभी संगठन

Tue, 31 Mar 2020 04:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 31 Mar 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus latest update jammu kashmir, Indian Army helped locals of South Kashmir
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना के 127 एलटी एयर डिफेंस विंग ने आज दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में जरूरतमंदों को भोजन, आवश्यक वस्तुएं, मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। स्थानीय लोगों ने सेना के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि हमारी सेना ने हमेशा हर परिस्थिति में हमारी मदद की है। भारतीय सेना के जवानों को अपने बीच पाकर लोग काफी उत्साहित दिखे।

coronavirus latest update jammu kashmir, Indian Army helped locals of South Kashmir
जरूरतमंदों की सहायता करता युवक - फोटो : अमर उजाला

अनंतनाग में 1-आरआर ने जम्मू कश्मीर में लॉकडाउन की वजह से फंसे देश के कई हिस्सों के 100 से अधिक लोगों को राशन उपलब्ध कराया। उधर, जम्मू में साहिब बंदगी की ओर से बख्शी नगर इलाके में 50 प्रवासी परिवारों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराई। कठुआ व सांबा जिले में भी संस्था की ओर से जरूरतमंद परिवारों के लिए खानपान की व्यवस्था की जा रही है। संस्था ने आग्रह किया है कि यदि कोई गरीब भूखा है तो उसकी सूचना दी जा सकती है। ऐसे परिवारों को संस्था की ओर से यथासंभव सहायता दी जाएगी।

 

coronavirus latest update jammu kashmir, Indian Army helped locals of South Kashmir
जरूरतमंदों की सहायता करता युवक - फोटो : अमर उजाला

अंबेडकर युवा संगठन की ओर से पुरखू में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। दोमाना के डीएसपी कौशल कौल भी भोजन वितरण में शामिल हुए। वहीं शहर के वार्ड नंबर 18 में गैस सिलिंडर भरवाने न जा पा रहे लोगों की रितेश खजुरिया और उनकी टीम ने मदद की। टीम के सदस्यों ने सिलिंडर भरवाकर घर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus latest update jammu kashmir, Indian Army helped locals of South Kashmir
जरूरतमंदों की सहायता करता जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों में सेवा भारती संकटमोचन दल ने समूचे जम्मू संभाग में जवानों, असहायों और गरीबों को चाय और बिस्कुट मुहैया कराया। बस स्टैंड, नगरोटा बाईपास, डोगरा चौक, परेड, कच्ची  छावनी, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों में जरूरतमंदों में राहत सामग्री भी वितरित की। इसमें आरएसएस के स्वयं सेवक भी शामिल रहे। लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी अपील की।

 

विज्ञापन
coronavirus latest update jammu kashmir, Indian Army helped locals of South Kashmir
जरूरतमंदों की सहायता करने में जुटे युवक - फोटो : अमर उजाला

शहर के सैनिक कालोनी इलाके में कोरोना वायरस के चलते लगातार हर सेक्टर में सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है। इसी के साथ पूरे इलाके में सफाई भी करवाई जा रही है ताकि किसी भी तरह की गंदगी की वजह से लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। वहीं लोगों को लगातार घर में रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से बचा कर रख सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed