{"_id":"6a973cc680299069ee0553f4","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1001855-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कान्हा के शृंगार के लिए सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कान्हा के शृंगार के लिए सजे बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मोती बाजार में लड्डू गोपाल की मूर्तियों से लेकर मुकुट, बांसुरी और पालने की बढ़ी मांग
- 100 से 10 हजार रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध, महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के नजदीक आते ही जम्मू के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मोती बाजार में कान्हा के स्वागत के लिए पोशाक, मुकुट, बांसुरी, पालने और राधा-कृष्ण की सजावटी सामग्री की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। लड्डू गोपाल की नई पोशाक व शृंगार सामग्री खरीदने को लेकर उत्साह है।
दुकानदारों के अनुसार जन्माष्टमी से पहले श्रीकृष्ण की मूर्तियों और सजावटी सामान की मांग बढ़ी है। थोक व्यवसायी संजीव गुप्ता बताते हैं कि बाजार में अलग-अलग आकार और डिजाइन की लड्डू गोपाल की मूर्तियां 100 रुपये से लेकर करीब 10 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार मूर्तियां खरीद रहे हैं।
छोटे पालने 20 से 150 रुपये तक जबकि बड़े और बेहतर डिजाइन वाले पालने 800 से 2000 रुपये तक मिल रहे हैं। इन्हें रंगीन कपड़ों, मोतियों और अन्य सजावटी सामग्री से सजाया गया है। वहीं, विभिन्न डिजाइन के मुकुट 10 से 800 रुपये तक उपलब्ध हैं। बांसुरी और राधा-कृष्ण की पोशाकों की भी कई वैरायटी बाजार में मौजूद है।
विज्ञापन
खरीदारी करने पहुंची स्नेहा, रचना और सोनी ने बताया कि जन्माष्टमी पर घर में लड्डू गोपाल का विशेष शृंगार और पूजा की जाती है। वे पहले से ही कान्हा के लिए नई पोशाक और सजावटी सामान खरीद रही हैं। बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदार भी उत्साहित हैं और उन्हें त्योहार के दौरान बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।