{"_id":"6a973c8d3bc8fb23ae01f75b","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1002024-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आईआईएम में आईपीएम के छठे बैच \nका स्वागत, तीन दिवसीय ओरिएंटेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आईआईएम में आईपीएम के छठे बैच का स्वागत, तीन दिवसीय ओरिएंटेशन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हैप्पीनेस और माइंडफुलनेस से लेकर उद्यमिता, इंटर्नशिप और छात्र जीवन तक दी गई जानकारी
- नए विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक नियमों, अनुशासन, सुविधाओं और गतिविधियों से कराया परिचित
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) जम्मू में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) के 2026-31 के छठे बैच का स्वागत किया गया। संस्थान के मंडपम में मंगलवार से तीन दिवसीय समग्र ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका उद्देश्य नए विद्यार्थियों को संस्थान की व्यवस्था, शैक्षणिक नियमों, अनुशासन, सुविधाओं और छात्र जीवन से परिचित कराना है।
कार्यक्रम की शुरुआत योग गुरु साहिल मेहरा के ‘मैक्सिमाइज हैप्पीनेस एंड माइंडफुलनेस’ सत्र से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मानसिक संतुलन, शांति और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विद्यार्थियों और फैकल्टी के बीच परिचय सत्र हुआ।
औपचारिक उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय ने की। डॉ. अर्चना शर्मा ने विद्यार्थियों को आईपीएम की शैक्षणिक यात्रा की जानकारी दी। डॉ. मुकबिल बुरहान ने उद्यमिता एवं इनक्यूबेशन के अवसरों पर चर्चा की, जबकि डॉ. महेश ने इंटर्नशिप से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह कंग ने प्रशासनिक सहयोग, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। डॉ. जय कमल और डॉ. गरिमा मौर्य ने हॉस्टल सुविधाओं व नियमों पर चर्चा की। प्रो. ब्रिगेडियर नीरज सोनी ने विद्यार्थियों को कैंपस जीवन और विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराया।
प्रो. जबीर अली, प्रो. नितिन उपाध्याय, डॉ. सरबजीत सिंह और डॉ. अर्चना शर्मा सहित संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।