{"_id":"5e847b0f8ebc3e6fbd5696a3","slug":"coronavirus-jammu-kashmir-latest-updates-quarantined-hundred-people-released-in-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः क्वारंटीन किए गए 200 से अधिक लोग घर रवाना, बोले- प्रशासन ने जो किया उसे कभी भूल नहीं सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः क्वारंटीन किए गए 200 से अधिक लोग घर रवाना, बोले- प्रशासन ने जो किया उसे कभी भूल नहीं सकते
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 01 Apr 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर में करीब 221 लोगों को श्रीनगर के अलग-अलग एकांतवास केंद्रों से घर भेज दिया गया है। प्रशासन द्वारा उन्हें 14 दिनों तक घर पर ही एकांतवास में रहने की सलाह दी गई है। यह लोग देश-विदेश से श्रीनगर पहुंचे थे और पिछले दो सप्ताह से इन्हें प्रशासन ने श्रीनगर में अलग-अलग स्थानों पर एकांतवास मे रखा था। बता दें कि इनमें सबसे कम उम्र का एक आठ महीने का एक बच्चा भी शामिल था।
2 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के रहने वाले एक युवक ने बताया कि आज करीब दो सप्ताह बाद वो घर जा रहा है। युवक ने बताया कि उनके परिवार वाले भी काफी चिंतित थे लेकिन यह भी एक अच्छी खबर है कि जिन लोगों को आज छोड़ा जा रहा है उनमें से कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है।
3 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
घर जाते वक्त इन सभी लोगों ने प्रशासन को धन्यवाद दया। साथ ही कहा कि ऐसी स्थिति में जो कुछ भी उन्हें सुविधा दी गईं उसके लिए प्रशासन की जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के असिस्टेंट कमिश्नर हनीफ बलखी ने बताया कि क्वारंटीन किए गए और भी जो लोग हैं, उनके टेस्ट नेगेटिव आने पर उन्हें भी घर भेज दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सलाह है कि वह अपने आपको घरों पर भी एकांतवास में रहें। बलखी ने कहा कि कोरोना वायरस से जंग में हम तभी जीतेंगे जब सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
उन्होनें कहा कि लोग घर में ही रहें और बिना वजह बाहर न निकलें। बताया कि 221 लोगों को वापस भेजा गया है, इनमें छोटा बच्चा भी शामिल है जिसकी उम्र आठ महीने है। बच्चे को भी उसके माता-पिता के साथ क्वारंटीन किया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।