फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर की सलाह: कोरोना से जंग में टीकाकरण ही कारगर हथियार, कोई शंका हो तो इन नंबर पर करें संपर्क

Fri, 21 May 2021 09:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 21 May 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir Doctor s advice Vaccination is only effective weapon in war against Corona
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर

जीएमसी जम्मू में सर्जरी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. कैलाश सिंह ने सामूहिक टीकाकरण की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोविड नियमों का पालन और टीकाकरण ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कारगर हथियार है। इनका कोई विकल्प नहीं है। 

उन्होंने सभी लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। कहा कि अभी तक हुई स्टडी से पता चला है कि कोरोना से 93 फीसदी मौतें उन लोगों की हुईं, जिन्होंने कभी टीका नहीं लगवाया था। बाकी वह लोग थे, जिन्हें केवल एक डोज लगी थी। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य प्रणाली और सरकारी तंत्र पूरी तरह से सक्रिय हैं। हम उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग कर रहे हैं। 

डॉ. कैलाश ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर हमारी सामूहिक विफलता का नतीजा है। ‘अनलॉक’ अवधि के दौरान हमने गलतियां कीं। एहतियात नहीं बरती। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने, भीड़ इकट्ठी करने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सामूहिक प्रयासों से ही इस वायरस को हरा सकते हैं।

coronavirus in jammu kashmir Doctor s advice Vaccination is only effective weapon in war against Corona
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर

उन्होंने लोगों से पौष्टिक भोजन करने, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और दृढ़ इच्छाशक्ति पैदा करने का आह्वान किया। इन तीनों के एक साथ होने से हम निश्चित रूप से इस विकट स्थिति से निपट सकते हैं। 

coronavirus in jammu kashmir Doctor s advice Vaccination is only effective weapon in war against Corona
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर

उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 0191 2571616 पर लोगों के सवालों के जवाब और उनकी शंकाओं को दूर किया जा रहा है। लोग संभागीय नियंत्रण कक्ष में स्थापित नंबरों 0191-2520982, 2549676, 2674444, 2674115, 2674908 पर भी कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir Doctor s advice Vaccination is only effective weapon in war against Corona
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर

इसके अलावा प्रदेश सरकार ने गुलिस्तान चैनल पर एक लाइव प्रोग्राम फोन इन हेल्थ शुरू किया है, जो रोजाना सुबह 8:30 से 9 बजे तक और रात 8:30 से रात 9 बजे तक दो बार प्रसारित होता है।

विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir Doctor s advice Vaccination is only effective weapon in war against Corona
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात डॉक्टर जनता के सवालों का जवाब देते हैं। कोई भी कोविड और गैर-कोविड स्वास्थ्य समस्या से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed