फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकवाद विरोधी दिवस: आईजी ने कहा- हमारा मकसद घाटी में आतंकवाद को समाप्त करना है

Fri, 21 May 2021 05:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 21 May 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
National Anti Terrorism day ig kashmir said Our aim is to end terrorism in Kashmir Valley
आतंकवाद विरोधी दिवस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया। इस दौरान कश्मीर घाटी में सभी पुलिस दफ्तरों में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया गया। सामाजिक दूरी और अन्य कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समारोह आयोजित किए गए। मुख्य समारोह जिला पुलिस लाइन श्रीनगर में आयोजित किया गया था। जहां आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ समारोह का संचालन करने में अधिकारियों और जवानों का नेतृत्व किया।



आईजीपी कश्मीर ने शांति, सामाजिक सद्भाव और समझ को बनाए रखने और मानव जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली ताकतों से लड़ने की प्रतिज्ञा पढ़ी। शपथ समारोह में डीआईजी सीकेआर अमित कुमार-आईपीएस, एसएसपी श्रीनगर संदीप चौधरी-आईपीएस और जिला श्रीनगर के अन्य अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर आईजीपी ने कहा कि हमारा मकसद कश्मीर घाटी में आतंकवाद को समाप्त करना है। ताकि आम लोगों के लिए आतंक मुक्त वातावरण बनाया जा सके। उन्होंने पुलिस, अन्य सुरक्षाबलों और अभिभावकों से स्थानीय युवाओं की आतंकवादी रैंक में भर्ती को रोकने के लिए ईमानदारी से काम करने और अधिक प्रयास करने की अपील की। कहा कि पुलिस, सुरक्षाबलों, शिक्षा, खेल विभागों और परिवारों द्वारा एक व्यापक और समन्वित प्रयास की आवश्यकता है।

National Anti Terrorism day ig kashmir said Our aim is to end terrorism in Kashmir Valley
आतंकवाद विरोधी दिवस - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ों में फंसे स्थानीय आतंकवादियों को मौका देने के लिए हम उनके आत्मसमर्पण की सुविधा के लिए ऑपरेशन में देरी करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए हम पहले ही खेल गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य कार्यक्रमों सहित विभिन्न उपाय कर चुके हैं।


 
National Anti Terrorism day ig kashmir said Our aim is to end terrorism in Kashmir Valley
आतंकवाद विरोधी दिवस - फोटो : अमर उजाला

कोविड प्रोटोकॉल और अन्य दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कश्मीर स्थित सभी जिला पुलिस मुख्यालयों और सशस्त्र बटालियनों में भी इसी तरह के प्रतिज्ञा समारोह आयोजित किए गए। इन शपथ समारोहों का नेतृत्व संबंधित जिला एसएसएसपी और संबंधित कमांडेंट ने किया। पीसीआर कश्मीर में एसएसपी पीसीआर जुबैर अहमद खान के नेतृत्व में एक शपथ समारोह भी आयोजित किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
National Anti Terrorism day ig kashmir said Our aim is to end terrorism in Kashmir Valley
आतंकवाद विरोधी दिवस - फोटो : अमर उजाला

वहीं आईजीपी विजय कुमार ने श्रीनगर शहर के कई स्थानों का दौरा किया। उनके साथ आईजी सीआरपीएफ श्रीनगर, डीआईजी सीकेआर, एसएसपी श्रीनगर और अन्य पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारी थे। दौरे के दौरान, दोनों आईजी ने लॉकडाउन आदेशों को जमीन पर सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
National Anti Terrorism day ig kashmir said Our aim is to end terrorism in Kashmir Valley
आतंकवाद विरोधी दिवस - फोटो : अमर उजाला

आईजीपी कश्मीर ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों के जीवन की रक्षा करना और कोविड 19 संक्रमण के प्रसार को रोकना है। अपने संदेश में दोनों आईजी ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौजूदा स्थिति की भयावहता को समझें और इसके प्रसार को धीमा करने के लिए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed