फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश, पाकिस्तान में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा ड्रैैगन, ये है साक्ष्य

Sat, 11 Jul 2020 03:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Jul 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
China made ammunation recorved, Army foils infiltration bid in Naugam sector, two terrorists killed
मारे गए आतंकियों से बरामद चीन निर्मित गोला बारूद - फोटो : भारतीय सेना

पाकिस्तानी सेना आतंकियों को घुसपैठ कराने में जुटी हुई है। नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पार पाकिस्तान की अग्रिम चौकियों पर करीब 40 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। यही नहीं इन्हें पाकिस्तानी सेना के साथ चीनी सैनिक भी ट्रेनिंग देते हैं। पैरा कमांडो स्तर की ट्रेनिंग देकर इन्हें घुसपैठ के लिए तैयार किया गया है। चीन की इस साजिश का आज खुलासा भी हो गया है। नौगाम सेक्टर में घुसपैठ के दौरान मारे गए आतंकियों के पास से चीन निर्मित गोलाबारूद बरामद हुआ है।

China made ammunation recorved, Army foils infiltration bid in Naugam sector, two terrorists killed
मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार-गोला बारूद व अन्य वस्तुएं - फोटो : भारतीय सेना

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि एलओसी पर तैनात जवानों की सतर्कता के चलते पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ नहीं करवा पा रहा है। घुसपैठ के बहुत से रूट बेनकाब हुए हैं। कठुआ के हीरानगर और सांबा सेक्टर से भी इनका घुसपैठ करना मुश्किल हुआ है। इसलिए पाकिस्तान बौखलाकर एक क्षेत्र को टारगेट कर रहा है, ताकि घुसपैठ करा सके। नौशेरा सेक्टर में इस साल अब तक सेना ने कई घुसपैठ के प्रयास नाकाम किए हैं, कई आतंकी मार गिराए गए हैं। 

China made ammunation recorved, Army foils infiltration bid in Naugam sector, two terrorists killed
मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार-गोला बारूद व अन्य वस्तुएं - फोटो : भारतीय सेना

इतना ही नहीं उत्तरी कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से पट्टन, हंदवाड़ा और सोपोर के इलाकों में आतंकियों की मूवमेंट देखने को मिली है। सुरक्षाबलों को विशेष रूप से कवर फायर देने के लिए हर समय तैयार रहने को भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
China made ammunation recorved, Army foils infiltration bid in Naugam sector, two terrorists killed
मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार-गोला बारूद व अन्य वस्तुएं - फोटो : भारतीय सेना
सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में नफरी की कम तैनाती के साथ-साथ इन इलाकों में बुलेट प्रूफ गाड़ियों के जरिए सतर्कता बनाए रखने को कहा गया है। इस दौरान आईईडी का भी ध्यान रखने को कहा है। 

यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?
विज्ञापन
China made ammunation recorved, Army foils infiltration bid in Naugam sector, two terrorists killed
मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार-गोला बारूद व अन्य वस्तुएं - फोटो : भारतीय सेना

आईजीपी कश्मीर जोन विजय कुमार ने भी कुछ दिन पहले कार आईईडी वाले आत्मघाती हमलों को एक बड़ी चुनौती बताते हुए कहा था कि जैश-ए-मोहम्मद के एक आईईडी एक्सपर्ट को हमने मार गिराया। साथ ही करीब 40 किलो आईईडी पुलवामा के राजपोरा में बरामद कर निष्क्रिय की गई। उन्होंने कहा था कि इसके अलावा भी दक्षिणी कश्मीर में दो और कार आईईडी का इनपुट है, जिसपर हम काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed